बैंक मैनेजर सहित 10 के खिलाफ धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज

CRIME FARRUKHABAD NEWS POLICE

CORTफर्रुखाबाद: विवाह कराने के नाम पर दूसरी लडकी के साथ फेरे डलवाने के प्रयास में ग्रामीण बैंक के सीनियर मैनेजर सहित 10 पर धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज किया गया है| पुलिस जाँच में जुटी है|

शहर कोतवाली क्षेत्र के बढ़पुर निवासी विरमादेवी पत्नी महेश शाक्य ने दर्ज कराये गये मुकदमे में कहा है कि नेकपुर स्थित आर्यावर्त ग्रामीण बैंक के सीनियर मैनेजर आरपी कुशवाह निवासी आवास विकास ने उसके पुत्र का विवाह पाली हरदोई निवासी जय कुशवाह की पुत्री से तय कराया था| 26 दिसम्बर 2014 को लडकी उन्होंने दिखाई| लडकी पसंद आने पर उन्होंने रिश्ते के लिये हा कह दी|

जिसके बाद 3 अप्रैल 2015 को वह गोद भराई करने उसके घर गये| लेकिन वंहा जाकर पता चला की लडकी बदली हुई है| जो लडकी दिखाई गयी थी वह लडकी नही है| इस पर उन्होंने गोद भरने से इंकार कर दिया| 14 अक्टूबर को जय कुशवाह अपने परिजनों के साथ उनके घर आये और जबरन शादी की धमकी दी| ना करने पर पुत्र का अपहरण करने की भी धमकी दी गयी|

घटना की सम्बंध में उन्होंने न्यायालय की शरण ली| न्यायालय के आदेश पर कोतवाली पुलिस ने सीनियर मैनेजर आर पी यादव, जय कुशवाह उनके पुत्र पंकज, आलोक, प्रदीप, संजय, रवि व दो अज्ञात व्यक्तियो के खिलाफ धारा 420 व 506 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है|