सपा ने जिला पंचायत चुनाव में उत्पीडन का लगाया आरोप

FARRUKHABAD NEWS PANCHAYAT ELECTION Politics Politics- Sapaa Politics-BJP

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो)समाजवादी पार्टी नें जिला पंचायत चुनाव में उनके सदस्यों का उत्पीडन करनें का आरोप लगाया| इस सम्बन्ध में प्रतिनिधि मंडल नें जिलाधिकारी मानवेन्द्र सिंह को ज्ञापन सौपा| इसके साथ ही एसपी से भी भेट की|
सपा जिलाध्यक्ष नदीम अहमद फारुखी व चुनाव मार्गदर्शक समिति के पूर्व सांसद मुन्नू बाबू के नेतृत्व में एक प्रतिनिधि मंडल नें जिलाधिकारी मानवेंद्र सिंह से भेट की| सपा नें कहा कि जिला पंचायत चुनाव पारदर्शी, निष्पक्ष व लोकतान्त्रिक होना चाहिए| मतदान होनें तक किसी भी जिला पंचायत सदस्य व सपा पदाधिकारी के खिलाफ दबाब बनाने के लिए उत्पीड़न ना किया जाये|
बीते दिनों कमालगंज, मोहम्मदाबाद व कायमगंज के जिला पंचायत सदस्यों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किये गये थे| उनकी कार्यवाही को मतदान तक रोंका जाये|पूर्व मंत्री सतीश दीक्षित, पूर्व जिलाध्यक्ष चन्द्रपाल यादव, पूर्व विधायक प्रताप सिंह,डॉ० जितेन्द्र सिंह यादव, सर्वेश अम्बेडकर, सपा प्रत्याशी सुबोध यादव, महेंद्र कटियार आदि भी रहे|
जिलाधिकारी मानवेन्द्र सिंह नें बताया कि सपा नेताओं नें ज्ञापन देकर उनके लोगों का उत्पीडन किये जाने का आरोप लगाया है| लेकिन किसी का भी उत्पीडन नही हो रहा है| उनके खिलाफ जांचे पूरब में ही चल रहीं थी| जिन पर कार्यवाही की गयी| आरोप निराधार है|