फांसी पर झूलता मिला 7 दिन से लापता महिला का शव

CRIME FARRUKHABAD NEWS POLICE

फर्रुखाबाद:(कमालगंज संवाददाता) बीते दिनों घर से लापता हुई वृद्ध महिला का शव फांसी के फंदे पर झूलता मिला| घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पंहुची और जाँच पड़ताल की| महिला के गायब होनें की गुमशुदगी थाने में दर्ज थी|
थाना क्षेत्र के ग्राम गोपालपुर निवासी 55 वर्षीय सियादेवी पत्नी महेंद्र सिंह बीते 23 जून को घर से अचानक लापता हो गयीं थी| परिजन उनकी तलाश कर रहे थे| मंगलवार को महिला सियादेवी का शव ग्राम बहादुरापुर निवासी गजराज के चांदनी के पेड में साड़ी के सहारे फांसी पर झूलता मिला| सूचना मिलने पर उपनिरीक्षक संजय यादव मौके पर पंहुचे| लेकिन परिजनों नें पोस्टमार्टम करानें से इंकार कर दिया|
थानाध्यक्ष राकेश कुमार नें बताया कि परिजनों नें शव का पोस्टमार्टम करानें से इंकार कर दिया है| जिसके बाद शव को परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया|