जिला पंचायत सदस्य के लापता होनें की गुमशुदगी दर्ज

CRIME FARRUKHABAD NEWS POLICE

फर्रुखाबाद:(कमालगंज संवाददाता) वैसे तो जिला पंचायत चुनाव में सदस्यों का उनके घर से गायब होना कोई नया नही है| यह तो हर चुनाव में होता है| लेकिन यह कभी-कभी होता है जब चुनाव से चंद दिन पूर्व जिला पंचायत सदस्य के लापता होंने की रिपोर्ट दर्ज हुई हो|  लेकिन इस बार चुनाव से पूर्व एक सदस्य के लापता होनें की गुमशुदगी पुलिस नें दर्ज कर जाँच शुरू कर दी है|
दरअसल आगामी 3 जुलाई को जिला पंचायत का मतदान है| जिसको लेकर प्रत्याशी भी अपनी पूरी ताकत के साथ मैदान में है| जिसके चलते सदस्यों को अपने पक्ष में करनें के लिए साम, दाम, दंड व भेद हर हथकंडे को अपनाया जा रहा है| लिहाजा चुनावी माहौल के बीच अचानक एक जिला पंचायत सदस्य के लापता होनें की खबर होते ही चर्चा का विषय बन गयी है|
दरअसल थाना कमालगंज के चन्दनपुर सिंधीरामपुर निवासी सुधा पत्नी श्याम बाबू नें थाना पुलिस को तहरीर दी| जिसमे कहा उसका पुत्र बंटू जिला पंचायत का निर्वाचित सदस्य है| उसके फोन से बात हो रही है लेकिन फोन पर वह पता नही बता पा रहा है|बंटू की माँ नें उसके साथ कोई अनहोनी होने की सम्भावना को जाहिर की है| जाँच दारोगा जगदीश भाटी को दी गयी है|