कमालगंज और शमसाबाद में दो और कोरोना पॉजिटिव, 45 पर पंहुचा ग्राफ

FARRUKHABAD NEWS POLICE कोरोना जिला प्रशासन

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) जनपद में कोरोना पॉजिटिव की संख्या शुक्रवार को 45 हो गयी| दो और नये कोरोना पॉजिटिव आने से जिला प्रशासन में अफरा-तफरी का माहौल है|
जिला प्रशासन के द्वारा शुक्रवार को दी गयी जानकारी के मुताबिक कमालगंज क्षेत्र के ग्राम गगनी निवासी 56 वर्षीय छोटे सिंह की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आयी है| यह वही छोटे सिंह है जिनका इलाज आवास विकास के सिटी अस्पताल में हुआ था | उसके बाद उन्हें कानपुर रिफर किया गया| पालिका नें सिटी अस्पताल के आस-पास के इलाके को पूरी तरफ सेनेटाइज कराया| इसके साथ ही साथ अस्पताल को भी फ़िलहाल बंद रखा गया है|
वही दूसरा मरीज विकास खंड शमसाबाद के ग्राम रजलामई निवासी 21 वर्षीय बसंती पत्नी अवधेश है| चार जून को देर रात जिला मुख्यालय पर रिपोर्ट आयी थी|  जिसमे छोटे सिंह और बंसती दोनों ही कोरोना पॉजिटिव निकले|
जिलाधिकारी मानवेन्द्र सिंह नें बताया कि छोटे सिंह कानपुर के जीएसवीएम अस्पताल में भर्ती है| जबकि बंसती बरौन को कोविड-19 अस्पताल में भर्ती किया जायेगा| जिले में कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या अब 45 हो गयी है| 21 ठीक हो चुके है| जबकि दो दर्जन सक्रिय मरीज है|