अधिवक्ता के घर से नकदी व जेबरात चोरी

CRIME FARRUKHABAD NEWS POLICE

फर्रुखाबाद:(नगर प्रतिनिधि) बीती रात अधिवक्ता के घर से नकदी व जेबरात चोरी कर लिए गये| पुलिस ने जाँच पड़ताल की|
शहर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला अंडीयाना भट्टा कालोनी निवासी जितेन्द्र यादव पुत्र सहदेव अपनी पत्नी रिंकी के साथ घर के भीतर सोरहे थे| बीती रात व्यापारी नेता कमलेश गुप्ता के निर्माणाधीन मकान से चढ़कर चोर अधिवक्ता जितेन्द्र यादव की छत पर आ गये| इसके बाद उन्होंने जीने में गेट ना होने से वह नीचे घर में प्रवेश कर गये|
जितेन्द्र यादव नें बताया कि कमरे में रखे बक्से से 53000 की नकदी व लाखों के जेबरात के साथ ही दो मोबाइल भी चोरी कर लिये| देर रात जब जितेन्द्र पानी पीने के लिए लगभग 3 बजे उठे तो पता चला की घर में चोरी हो गयी है| जितेन्द्र नें मौके पर जाकर जाँच पड़ताल की|
कादरी गेट चौकी इंचार्ज हरिओम त्रिपाठी नें बताया कि जाँच की जा रही है| अभी तहरीर नही आयी है| तहरीर आने पर मुकदमा दर्ज किया जायेगा|
ई-रिक्शा पलटने से बच्चे सहित आधा दर्जन महिलाएं घायल 
शहर कोतवाली क्षेत्र के पक्का पुल से गुदड़ी मार्ग पर लोहिया से सबारियों को लेकर लौट रहा ई-रिक्शा अचानक पलट गया| जिससे उसमे बैठी छोटा बंगशपूरा निवासी आंगनबाड़ी कार्यकत्री अनीता राजपूत व रकाबगंज खुर्द निवासी नन्ही देवी, चांदनी, रौशनी आदि आधा दर्जन महिलाएं जख्मी हो गयीं| सोहेल का 5 वर्षीय पुत्र जुबेर भी जख्मी हो गया| भीड़ नें जाम लगाने का प्रयास किया| लेकिन पालिका कर्मियों नें मौके पर जाकर उन्हें शांत कराया और जल्द सुधार करने की मांग की|