विधायिका के पति की मासिक आय 10 हजार महीना! आय प्रमाणपत्र वायरल

FARRUKHABAD NEWS

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) कायमगंज की विधायक डॉ. सुरभि के पति के नाम और फोटो सहित एक कथित आय प्रमाणपत्र जारी किया गया है| जिसमे उनकी मासिक आय केबल 10 हजार रूपये महीने दर्शायी गयी है| मामला मीडिया में आनें पर खलबली मच गयी है|

दरअसल आवास विकास बढ़पुर निवासी अजीत सिंह गंगवार की पत्नी डॉ. सुरभि अपना दल एस से बीजेपी समर्थित कायमगंज से विधायक हैं| बुधवार को अजीत सिंह गंगवार के नाम से फोटो सहित आय प्रमाण पत्र तहसील सदर से तहसीलदार सदर के डिजिटल हस्ताक्षर से जारी किया गया| जिसमें अजीत गंगवार की वार्षिक आय को एक लाख 20 हजार दर्शाया गया है| इसके साथ ही उसे सीएचसी चौपाल जनसेवा केंद्र ललौरा राजपूतान शमसाबाद से निकाला गया | आय प्रमाण पत्र के अनुसार अजीत सिंह की मासिक आय केबल 10 हजार रूपये महीने है| जिसनें सरकारी तन्त्र पर सबाल खड़े किये है| प्रमाण पत्र 27 फरवरी 2023 को जारी किया गया है|
विधायक पति अजीत सिंह गंगवार नें इस मसले पर जेएनआई न्यूज से फोन पर वार्ता की| उन्होंने बताया कि आय प्रमाण पत्र के विषय में कोई जानकारी नही है| उनके खिलाफ किसी नें साजिश के तहत यह कृत किया है| यह सभी जानते है कि वह आय कर दाता है फिर 10 हजार रूपये मासिक का प्रमाण पत्र जारी करानें का कोई सबाल नही| प्रमाणपत्र में लगा फोटो भी एफबी का है | तहसीदार सदर श्रद्धा पाण्डेय नें बताया कि वह कार्यालय खुलनें पर प्रमाण पत्र की सत्यता की परख उसके प्रमाण पत्र क्रामंक से करेंगी| यदि मामला ठीक निकला तो सम्बधित लेखपाल पर कार्यवाही होगी|