पन्द्रह हजार के इनामी शराब माफिया को पुलिस नें दबोचा

CRIME FARRUKHABAD NEWS POLICE

फर्रुखाबाद:(राजेपुर संवाददाता) काफी दिनों से फरार चल रहे ईनामी शराब माफिया को पुलिस नें कार और नकली शराब  के साथ गिरफ्तारी दिखायी है|
थानाध्यक्ष देवेश कुमार व स्वाट टीम नें आरोपी शराब माफिया संजय शाक्य पुत्र भईया लाल निवासी चाँदपुर फर्रुखाबाद की गिरफ्तारी थाना क्षेत्र के गोटिया मोड़ से दिखाई है| संजय पर 15 हजार का ईनाम घोषित था| उसके पास से पुलिस नें  शराब फैक्ट्री के साथ ही नकली शराब बरामद की| उसके पास से पुलिस नें एक बैंगनआर कार, 1044 पौआ अवैध शराब, 150 लीटर स्प्रिट, 700 ढक्कन, 179 पौआ खाली, 1007 क्युआर कोड बरामद हुआ| पुलिस नें तीन आरोपी फरार दिखाये हैं|
सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक थाना राजेपुर पुलिस नें बीती रात 3 शराब मफियाओं को पकड़ा था| जिसमे से एक संजय शक्य था| जिनकी निशानदेही पर पुलिस थाना मऊदरवाजा के हथियापुर में छापामारी की| जहाँ भारी मात्रा में बड़ी शराब फैक्ट्री पकड़ी गयी| जब राजेपुर पुलिस तीनो आरोपियों को लानें लगी तो थाना मऊदरवाजा पुलिस ने आपत्ति की| जिसके बाद आरोपियों और पकड़े गये माल का बंटवारा किया गया| दो आरोपी थाना मऊदरवाजा पुलिस के खाते में चले गये जिनका उन्होंने खुलासा किया| जबकि एक बड़ा शराब माफिया संजय शाक्य राजेपुर के हिस्से में आया जिसका रविवार को खुलासा किया गया|
एक सप्ताह पूर्व भी पकड़ा गया था माफिया लेंकिन सैटिंग से बचा!
शराब माफिया नें चिल्ला-चिल्ला के आरोप लगाया कि उसे स्वाट टीम नें मसेनी के निकट पकड़ा था उसके बाद उसी टीम के सिपाही दिनेश पंडित नें मसेनी चौराहे के पास दो लाख लेंनदेन के बाद उसे छोड़ दिया गया था| एक सप्ताह बाद पुलिस नें फिर पकड़ा और वह जेल जा रहा है| उसके दो लाख रूपये भी गये और उसे जेल भी जाना पड़ा| एसपी अशोक कुमार मीणा ने बताया कि इनामी शराब माफिया गिरफ्तार किया गया है। उसके तीन साथी फरार हो गए। उनकी तलाश में पुलिस की तीन टीमें लगाई गईं हैं।
स्वाट टीम प्रभारी जेपी शर्मा नें बताया कि वह गलत आरोप लगा रहा है| वह अपराधी है| वह किसी पर भी आरोप लगा सकता है|