विमल को प्रसपा जिलाध्यक्ष की जिम्मेदारी

FARRUKHABAD NEWS सामाजिक

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) प्रगतिशील समाजवादी पार्टी लोहिया के पद पर नये जिलाध्यक्ष की ताजपोशी कर दी गयी| पंचायत चुनाव के दौरान जिलाध्यक्ष बदलनें से राजनैतिक चर्चा का बाजार गर्म है|
दरअसल पार्टी ने सर्वप्रथम विश्वास गुप्ता को पार्टी का जिलाध्यक्ष बनाया था| जिसके बाद विश्वास की प्रदेश सचिव बना उनकी जगह पर अनस सिद्दीकी को जिलाध्यक्ष को कमान सौपी गयी| अनस सिद्दीकी का भी प्रमोशन कर प्रदेश सचिव बनाया गया| उनकी जगह पर युवजन सभा के जिलाध्यक्ष विमल यादव को प्रसपा सुप्रीमो शिवपाल सिंह यादव नें जिला कमेटी के जिलाध्यक्ष की कमान सौपी है|