कांग्रेसियों के दो घंटे प्रदर्शन के बाद भी नही खुला गेंहू क्रय केंद्र का ताला

FARRUKHABAD NEWS जिला प्रशासन सामाजिक

फर्रुखाबाद:(राजेपुर संवाददाता) बंद पड़े गेंहू खरीद केंद्र के बाहर कांग्रेस नें धरना प्रदर्शन किया| कांग्रेस ने आरोप लगाया कि आखिर गेंहू खरीद केंद्र बंद क्यों है|
प्रशासन द्वारा ब्लॉक राजेपुर की ग्राम पंचायत गांधी में साधन सहकारी समिति लिमिटेड गांधी को क्रय केंद्र बनाया है| मंगलवार को कांग्रेस जिलाध्यक्ष विजय कटियार के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ता गांधी के गेंहू क्रय केंद्र पर पंहुचे लेकिन वह केंद्र बंद मिला| जिसके बाद कांग्रेसी वहीं केंद्र के बाहर धरनें पर बैठ गये| जिलाध्यक्ष नें कहा कि किसान परेशान है उसको अपनी फसल की उपज का वाजिब मूल्य नहीं मिल रहा है| गेहूं क्रय केंद्र नहीं खोले जा रहे हैं बिचौलिया हावी हैं, गेहूं किसान दर-दर की ठोकरें खा रहा है|
जिलाध्यक्ष नें कहा कि हम किसानों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़े हैं, गेहूं क्रय केंद्रों पर बिचौलिए किसानों से सस्ता गेहूं खरीद कर क्रय केंद्र पर बिक्री कर देते हैं| यह सब बंद होना चाहिए| जो भी किसान गेहूं क्रय केंद्र पर अपना गेहूं लेकर आते हैं उन सब का गेहूं सुचारू रूप से खरीदा जाए| कांग्रेसियों के प्रदर्शन की खबर पर थाना राजेपुर से पुलिस बल भी मौके पर आ गया|
दो घंटे प्रदर्शन के बाद भी नही खुला केंद्र
कांग्रेस नें बंद मिले गेंहू खरीद केंद्र पर प्रदर्शन किया| लेकिन दो घंटे धरनें पर बैठनें के बाद भी केंद्र नही खोला गया और कांग्रेस वापस लौट गये| जिला कांग्रेस कमेटी के महासचिव कृष्ण गोपाल मिश्रा, जिला कोषाध्यक्ष सोनू सिंह सोमवंशी, अजीत सिंह, विनोद कुमार यादव, अतुल सिंह, राकेश यादव, विपुल सिंह,  रघुवीर यादव आदि रहे|