मौर्या के प्रदेश अध्यक्ष बनने पर बीजेपी ने आतिशबाजी के साथ बांटी मिठाई

FARRUKHABAD NEWS Politics Politics-BJP

bjp3 copybjp2फर्रुखाबाद: भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष की कमान केशव मौर्य के हाथ में आने के बाद से बीजेपी नेताओ के हौसले सातवे आसमान पर है| जिसके चलते जिले में बीजेपी नेताओ ने जोरदार नारेवाजी करते हुये मिष्ठान का वितरण किया|

पार्टी के जिलाध्यक्ष सत्यपाल सिंह के नेतृत्व में शहर के लाल दरवाजे पर एकत्रित हुये बीजेपी नेताओ ने आतिशबाजी चालाकर और मिष्ठान वितरण कर अपनी ख़ुशी का इजहार किया| जिलाध्यक्ष ने कहा की नये अध्यक्ष के नेतृत्व में 2017 के चुनाव में बीजेपी 300 से भी अधिक सीटे लायेगी| समाजवादी पार्टी की सरकार अब किसी भी कीमत पर नही बननी| बसपा और कांग्रेस साफ़ हो चुकी है|

जिला महामंत्री विमल कटियार ने कहा की नेतृत्व ने प्रदेश को केशव मौर्य जैसा जुझारू अध्यक्ष देकर कार्यकर्ताओं की रगों में रक्त का संचार तेज कर दिया है| उनके नेतृत्व में प्रदेश में बीजेपी सपना झंडा बुलंद करेगी| युवामोर्चा प्रदेश कार्य समिति के सदस्य शिबांग रस्तोगी ने कहा की जिले व प्रदेश का युवा हर कदम पर केशव मौर्य के साथ है| उनके प्रदेश अध्यक्ष बनने से पार्टी के युवा कार्यकर्ताओ में जोश आ गया है|

इस दौरान रुपेश गुप्ता, प्रबल त्रिपाठी, ममता सक्सेना, संजय गर्ग, सागर तिवारी, श्याम जी पाठकगोपाल सारस्वतभास्कर दत्त द्विवेदी आदि मौजूद रहे|