घर में घुसकर किशोरी से छेड़छाड़ में एफआईआर

CRIME FARRUKHABAD NEWS POLICE

फर्रुखाबाद:(कमालगंज संवाददाता)घर में घुसकर किशोरी के साथ छेड़छाड करनें के आरोप में पुलिस नें मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश तेज कर दी है|
थाना क्षेत्र के एक गाँव निवासी 14 वर्षीय किशोरी की माँ नें पुलिस को तहरीर दी| जिसमे कहा कि उसकी पुत्री घर में अकेली थी| वह बाजार गयी हुईं थी| जब लौटकर घर आयीं तो आरोपी अजय पाल पुत्र पातीराम उसके घर में घुसा हुआ था और उसकी पुत्री के साथ अश्लीलता कर रहा था| पुलिस नें आरोपी के खिलाफ धारा 354 व पास्को एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया| जाँच उपनिरीक्षक अमित कुमार यादव को दी गयी है|