दुर्वासा ऋषि आश्रम के निकट बांध बनाये जानें की मांग

FARRUKHABAD NEWS जिला प्रशासन सामाजिक

फर्रुखाबाद:(अमृतपुर संवाददाता) भारतीय किसान यूनियन लोक शक्ति नें  डीएम को सम्बोधित  5 सूत्रीय ज्ञापन सौपा| जिसमे बाढ राहत के लिए दुर्वासा ऋषि आश्रम के निकट बांध बनाये जानें की मांग की गयी|
किसान यूनियन नें जिलाधिकारी को सम्बोधित ज्ञापन तहसील में सौपा| ज्ञापन में कहा कि विकास खंड राजेपुर में आवारा पशु किसानों की फसलों को चट कर रहे है उन्हें पकड़ा जाए| ग्राम आंतर में बिजली कर्मी अबैध बसूली कर रहे है| डिपो से राशन कोटेदारों को तौल के दिया जाये| बाढ क्षेत्र में आने वाले किसानों को 30 ट्राली मिट्टी डालनें की अनुमति दी जाये| इसके साथ ही दुर्वासा ऋषि आश्रम के निकट से बाढ़ राहत के लिए बाँध बनाया जाये|
इस दौरान टिंकू कुशवाह, श्याम पाल, जय सिंह, रामू व नेत्रपाल आदि रहे|