हैलमेट लगा होता तो बच सकती थी बाइक सबार की जान!

CRIME FARRUKHABAD NEWS POLICE

फर्रुखाबाद:(कमालगंज संवाददाता) बाइक सबार के एक अज्ञात वाहन नें जोरदार टक्कर मार दी| जिससे उपचार के दौरान उसकी मौत हो गयी| घटना की सूचना पुलिस को दी गयी|
थाना जहानगंज के ग्राम हब्बापुर निवासी 20 वर्षीय सौरभ पुत्र नन्द किशोर दिल्ली में प्राइवेट नौकरी करता था| गुरुवार को वह बाइक से कमालगंज आया था| थाना कमालगंज के ग्राम मिर्जानगला के निकट किसी अज्ञात वाहन नें बाइक सबार को जोरदार टक्कर मार दी| जिससे उसके सिर में गंभीर रूप से चोट लग गयी|
जिसके बाद उसे 108 एम्बुलेंस से सीएचसी लाया गया| जहाँ से हालत गंभीर होनें पर उसे लोहिया अस्पताल रिफर कर दिया गया| लोहिया अस्पताल में 108 एम्बुलेंस के ईएमटी रविन्द्र नें घायल सौरभ को 3:15 पर भर्ती कराया| उपचार के दौरान उसकी 3:25 पर डॉ० राजकिशोर नें उसे मृत घोषित कर दिया| डॉ० राजकिशोर नें बताया कि मृतक के सिर में गम्भीर चोट आयी यदि हेलमेट होता तो शायद जान बच जाती| घटना की सूचना पर परिजन भी लोहिया अस्पताल पंहुचे| सौरभ का विवाह नही हुआ था| घटना की सूचना पुलिस को दी गयी|