महिला फरियादियों को हेल्प डेस्क से मिलेगी राहत : एसपी

CRIME FARRUKHABAD NEWS POLICE

फर्रुखाबाद:(राजेपुर संवाददाता) थाना परिसर में वुधवार को नवनिर्मित महिला हेल्प डेस्क शक्ति मिशन का एसपी अशोक कुमार मीणा ने फीता काटकर कर शुभारंभ किया। इस अवसर पर एसपी ने कहा कि इस पहल से महिलाओं को अपनी समस्याओं के लिए अब भटकना नही पड़ेगा।
पुलिस अधीक्षक नें महिला हेल्प डेस्क का शुभारम्भ करनें के दौरान कहा कि अक्सर पीड़ित महिला किसी पुरुष पुलिस वालों से अपनी बात खुलकर नहीं रख पाती थीं। महिलाओं की इसी व्यथा को केंद्र में रखते हुए उत्तर प्रदेश सरकार ने महिला हेल्प डेस्क का शुभारंभ किया है। जहां पर महिला आरक्षी तैनात होंगी जो पीड़ित महिलाओं की शिकायतें सुनेंगीं और उसे संबंधित अधिकारियों को अग्रेषित करेंगी और मामले का निदान सुनिश्चित करेंगे।  उन्होंने  बीट महिला अधिकारी सोनी से जानकारी ली और अभिलेख देखें| उन्होंने थाने का निरीक्षण कर महिला बीट आरक्षी को सख्त निर्देश दिये कि गांव में जाकर आंगनवाड़ी के साथ शक्ति मिशन के तहत चौपाल लगायें| विद्यालय व बाजार में जाकर स्कूल जाने वाले बच्चों से बातचीत करें अगर किसी युवती के साथ छेड़छाड़ की शिकायत मिले तो तत्काल मनचलों के खिलाफ कार्रवाई की जाये| राजेपुर के हल्का इचार्ज से एसपी ने जानकारी ली| थानाध्यक्ष देवेश कुमार, दारोगा जितेन्द्र  चौधरी, एसआई सुरेंद्र कुमार आदि रहे|