बीते 24 घंटे से लापता किशोर का सुराग नही

CRIME FARRUKHABAD NEWS POLICE

फर्रुखाबाद:(नगर संवाददाता) बीते लगभग 24 घंटे से लापता किशोर का सुराग नही लगा है| पुलिस नें किशोर की माँ की सूचना पर गुमशुदगी दर्ज कर ली है|
शहर कोतवाली क्षेत्र के लालगेट नाले वाली गली निवासी छोटेलाल जाटव का 14 वर्षीय पुत्र कुलदीप बीती शाम लगभग 7 बजे से लापता हो गया| कुलदीप की माँ मीरा देवी आदि नें उसकीकाफी खोजबीन की लेकिन कोई पता ना चलने पर शहर कोतवाली पुलिस को सूचना दी|मीरा देवी नें पुलिस को बताया कि कुलदीप शाम को सब्जी देकर घर से निकल गया| उसकी जेब में केबल 10 रूपये है| काफी खोजबीन के बाद भी उसका पता नही चला| पुलिस नें मामले में गुमशुदगी दर्ज कर ली|
शहर कोतवाल वेंद प्रकाश पाण्डेय नें बताया कि गुमशुदगी दर्ज कर ली गयी है| किशोर की तलाश की जा रही है|