कमरे में फांसी पर झूलता मिला ग्रामीण का शव

FARRUKHABAD NEWS POLICE जिला प्रशासन सामाजिक

फर्रुखाबाद:(जहानगंज) परिवारिक कलह से परेशान चल रहे ग्रामीण का शव उसके घर के कमरे में लटका मिला| परिजनों नें पुलिस को सूचना दी| पुलिस नें पड़ताल करके शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया|
थाना क्षेत्र के नगला कोठी निवासी निवासी 30 वर्षीय बृजेश कुमार पुत्र जयपाल सिंह का
विवाह बीते 4 वर्ष पूर्व मोहनी के साथ हुआ था| जिसके साथ बृजेश का आये दिन विवाद होता रहता था| रविवार सुबह बृजेश का शव कमरे में फांसी पर झूलता हुआ मिला|
मृतक की माँ रेशमा आदि परिजनों नें उसकी पत्नी मोहिनी पर ही हत्या कर शव लटका देनें का आरोप लगाया| दारोगा दलवीर सिंह नें शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा|