पीड़िता के परिजनों से मिल सपा नें कानून व्यवस्था को कोसा

CRIME FARRUKHABAD NEWS POLICE Politics Politics- Sapaa

फर्रुखाबाद:(कायमगंज संवाददाता) दुष्कर्म के प्रयास की पीड़िता से सपाईयों नें मुलाकात कर पीडित परिवार का दुःख बाँट कानून व्यवस्था को कोसा|
रविवार को सपा के जिला महासचिव मन्दीप यादव के नेतृत्व में सपाईयों नें कोतवाली के नगर क्षेत्र में दुष्कर्म पीड़िता के घर पर जाकर मुलाकात की| बीते दिनों वाल्मीकि समाज की मासूम बच्ची के साथ दरिंदगी का प्रयास किया गया| सपा महासचिव नें कहा कि पार्टी पीड़िता कि प्रदेश सरकार के ढुलमुल कानून व्यवस्था के कारण प्रदेश में अपराधियों के हौसले बुलंद हैं। उन्होंने कहा कि सपा सर्व समाज की पार्टी है। हर वर्ग के साथ उनके सुख-दुख में कंधे से कंधा मिलाकर खड़ी है। महासचिव ने जिला प्रशासन से पीडि़त परिवार की हर संभव मदद करने की अपील की साथ आवश्यक सुरक्षा प्रदान करने को भी कहा।
उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार के ढुलमुल कानून व्यवस्था के कारण प्रदेश में अपराधियों के हौसले बुलंद हैं। समाजवादी पार्टी सर्व समाज की पार्टी है हर वर्ग के साथ उनके सुख-दुख में कंधे से कंधा मिलाकर खड़ी है। जिला प्रशासन पीड़ित परिवार की हर संभव मदद करें तथा आवश्यक सुरक्षा प्रदान करें । जघन्य अपराध कारित हो जाने के उपरांत पीड़ित पक्ष को शिकायत दर्ज कराने के लिए कड़ा संघर्ष करना पड़े यह अत्यंत चिंतनीय और निंदनीय बात है। प्रदेश में भय और आतंक का माहौल है बहन बेटियां, मासूम बच्चियां, असुरक्षित है।
सन्देश राजपूत, सुभाष चंद्र शाक्य, आरिफ परवेज, अनुराग वाल्मीकि, मनीष बाल्मीकि, चन्दन गुप्ता, प्रताप सिंह आदि रहे।