पालिका कर्मी का लिखित फरमान, वैक्सीन लगवाओ तभी मिलेगा मुफ्त राशन

FARRUKHABAD NEWS जिला प्रशासन सामाजिक

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) सरकार गरीबों को कोरोना संक्रमण काल में मुफ्त राशन देंने की योजना शुरू की है | जिसका वितरण चल रहा है| लिहाजा शनिवार को उचित दर विक्रेताओं नें राशन वितरण किया| पालिका कर्मी भी नोडल बनकर पंहुचा और कई उपभोक्ताओं को बिना राशन के ही वापस भेज दिया|
दरअसल शहर क्षेत्र के मोहल्ला इस्माइलगंज सानी में कोटेदार शबीनम अल्वी के पति सलीम राशन का वितरण कर रहे थे| उसी समय नोडल बनकर पालिका कर्मी भवानी भी पंहुचा| उसने उपभोक्ताओं को यह कहकर वापस लौटा दिया कि जिसके कोरोना वैक्सीन नही लगी है उसको राशन नही मिलेगा| जब कुछ लोगों नें यह लिखकर देनें को कहा तो पालिका कर्मी राशन कार्डो पर अपना निजी फरमान लिख दिया कि बिना वैक्सीन लगवाये राशन नही मिलेगा|
जिसके बाद कुछ उपभोक्ताओं नें जेएनआई को इस सम्बन्ध में जानकारी दी| जेएनआई नें जब पालिका कर्मी से फोन पर वार्ता कि तो उसने साफ कह दिया कि उसे आदेश मिला है कि बिना वैक्सीन लगाये राशन नही मिलेगा|
क्या बोले जिम्मेदार
जेएनआई नें जिला पूर्ति अधिकारी जीवेश कुमार मौर्य नें जेएनआई
को बताया कि इस तरह का कोई आदेश ही जारी नही हुआ है| लिहाजा यदि कोई कोटेदार या कर्मी इस तरह की हरकत करता है तो उसके खिलाफ कार्यवाही की जायेगी|
अधिशाषी अधिकारी रविन्द्र कुमार नें जेएनआई को बताया कि किसी कर्मी को राशन वितरण ना करनें के निर्देश नही दिये गये है| यदि कोई यह कर रहा है तो उसके खिलाफ जाँच कर कार्यवाही की जायेगी| पालिका कर्मी कोरोना वैक्सीन लगवाने के लिए लोगों को जागरूक करनें को भेजे गये थे|