पर्यावरण दिवस: प्रकृति के संरक्षण का जगह-जगह लिया संकल्प

CRIME FARRUKHABAD NEWS जिला प्रशासन

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर शनिवार को विभिन्न स्थानों पर पौधारोपण कर सामाजिक संगठनों से जुड़े लोगों ने प्रकृति के संरक्षण का प्रण लिया। महामारी के चलते बड़े आयोजन तो नहीं हुए, लेकिन अनेक स्थानों पर शारीरिक दूरी के नियम के साथ पौधारोपण कार्यक्रमों का आयोजन किया। पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में कार्य कई स्थानों पर पौधे बांटने के कार्यक्रम भी किए। पर्यावरण दिवस को सार्थक करते हुए तुलसी तथा औषधीय पौधा वितरण तथा रोपण को प्राथमिकता दी गई। इस बार पीपल भी बड़ी मात्रा में पौधारोपण किया|
जिलाधिकारी मानवेन्द्र सिंह की अध्यक्षता में हथियापुर पौधशाला में विश्व पर्यावरण दिवस कार्यक्रम का आयोजन किया गया। विश्व पर्यावरण दिवस पर जिलाधिकारी ने कटरी धर्मपुर में पीपल का पौधा लगाकर वृक्षारोपण किया|  उन्होंने कहा कि आक्सीजन की कमी को दूर करने हेतु वृक्षारोपण अति आवश्यक है। ऐसे पौधे अधिक लगाए जिनसे जनसामान्य को अधिक मात्रा में  आक्सीजन प्राप्त हो सके।
पुलिस लाइन में एसपी अशोक कुमार मीणा नें पुलिस अधिकारियों के साथ पौधारोपण किया| जिला जेल में प्रभारी अधीक्षक अखिलेश कुमार के साथ जिलाधीश अचल प्रताप सिंह व उपकारापाल अखिलेश मिश्रा ने पौधारोपण कर बंदियों को भी जागरूक किया|
एसडीएम अमृतपुर नरेंद्र कुमार नें तहसील परिसर में पौधारोपण कर सभी को जागरूक भी किया| उन्होंने कहा शुद्ध वायु हमे लंबी जिन्दगी देती है| हम सभी को पौधा रोपण करना चाहिए|
आम आदमी पार्टी नें जितेन्द्र दीक्षित के ग्राम सिंधौली में पौधा रोपण किया| परमानंद दीक्षित सुमित दीक्षित प्रदीप दीक्षित अवनीश दीक्षित राज गौरव पांडे विनय मिश्रा गौतम कश्यप आदि लोग मौजूद रहे| फतेहगढ़ के ग्राम विजाधरपुर में भाजपा नेता शिवम दुबे नें गाँव के युवाओं के साथ पीपल का पौधा लगाकर पर्यावरण संरक्षण पर जोर दिया| तृप्ति दुबे, दीपिका दुबे, मीनाक्षी, मयंक दुबे, मृदुल शौर्य, अभिमन्यु, अमोघ व चिराग आदि नें सहयोग किया| कर्मचारी नेता प्रमोद दीक्षित नें अपने घर पर पौधारोपण किया|