क्राइम ब्रांच का इंस्पेक्टर बता किया महिला से विवाह, अश्लील वीडियो बना कराया धर्मपरिवर्तन

CRIME FARRUKHABAD NEWS POLICE UP NEWS

लखनऊ: शातिर जालसाज आबिद हावरी ने खुद को क्राइम ब्रांच का इंस्पेक्टर बताकर इंदिरानगर में रहने वाली एक बुटीक संचालिका को प्रेम जाल में फंसाया। इसके बाद उसका अश्लील वीडियो बनाकर वायरल करने की धमकी दे जबरन धर्म परिर्वतन कराकर निकाह कर लिया। जब महिला को हकीकत पता चली कि वह तीन अन्य महिलाओं से शादी कर चुका है और सात बच्चों का बाप है तो पीड़िता ने इंदिरानगर कोतवाली में रिर्पोट दर्ज कराई। जिसके बाद रविवार दोपहर पुलिस ने आरोपित आबिद हावरी को गिरफ्तार कर लिया। पीड़िता का आरोप है कि आबिद उसे ब्लैकमेल कर उससे करीब 20 लाख रुपये और जेवर ऐंठ चुका है।किराए पर मकान लेने के लिए आया था महिला के घर, आदित्य नाम बताकर फंसाया प्रेम जाल में:
इंस्पेक्टर इंदिरानगर अजय त्रिपाठी ने बताया कि आरोपित आबिद हावरी 2015 में महिला के घर पर किराए पर कमरा लेने गया था। आबिद ने अपना नाम आदित्य प्रताप सिंह बताया था। तभी उसका नंबर ले लिया। उसके बाद बातचीत कर उसे प्रेम जाल में फंसा लिया। आबिद मूल रूप से आजमगढ़ के बखरा फूलपुर का रहने वाला है। यहां वह अंसल गोल्फ सिटी क्रिस्टल पैराडाइज ई ब्लाक में रहता था। अंसल वाले घर पर आफिस बना रखा था। वहां बंदूक और पिस्टल भी रखे था। कई फाइलों में पुलिस से संबंधित फर्जी दस्तावेज भी रखे था। इस कारण उस पर विश्वास भी हो गया था।
कई बार महिला को अंसल गोल्फ सिटी स्थित मकान में भी ले गया। वहां पर उसके साथ दुष्कर्म किया। इसके अलावा महिला के घर भी जाता था। आबिद ने प्रेम प्रसंग के दौरान महिला का अश्लील वीडियो भी बना लिया। इसके बाद 12 मई 2016 को जबरन डरा धमकाकर महिला के घर में ही उससे निकाह किया। पीड़िता ने बताया कि शादी के बाद आबिद उसे अपने घर ले गया। वहां पर उसका नाम बदलकर आयशा के नाम से वोटरआइडी और आधार कार्ड बनवाया। आए दिन प्रताड़ित करता था। इस दौरान पता चला कि तीन शादियां पहले वह और कर चुका है। जिनसे उसके सात बच्चे हैं।
बाराबंकी, हैदरगढ़ और सुलतानपुर में बताता था पोस्टिंग : पीड़िता ने बताया कि अपनी गाड़ी में पुलिस का लोगो लगाकर आबिद उसके घर आता था। वर्दी कभी नहीं पहनकर आया वह वर्दी में फोटो दिखाता था। कहता था कि क्राइम ब्रांच वाले वर्दी में नहीं रहते हैं। उसने अपनी पोस्टिंग बाराबंकी क्राइम ब्रांच, हैदरगढ़, सुलतानपुर में बताई। पीड़िता ने बताया कि आबिद अपने गांव से पंचायत चुनाव भी लड़ चुका है।
फरवरी में अर्जुनगंज में रहने वाली एक युवती को भी इंस्पेक्टर आदित्य बताकर किया था विवाह : पीड़िता ने बताया कि बीते साल आबिद ने अर्जुनगंज के सरसवां में रहने वाली एक युवती को भी अपने प्रेम जाल में फंसा लिया था। उससे भी उसे भी अपना नाम इंस्पेक्टर आदित्य प्रताप सिंह बताया था। उसके साथ भी उसने एक बड़े मैरिज लान में विवाह किया था। पीड़िता ने बताया कि शनिवार को उसने इंदिरानगर कोतवाली में आरोपित के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। इंस्पेक्टर इंदिरानगर अजय त्रिपाठी ने बताया कि रविवार दोपहर आरोपित आबिद को क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया गया। उसके पास से मिले दस्तावेजों की जांच की जा रही है।