विवाह के आठवें दिन ही युवक फांसी पर झूला

CRIME FARRUKHABAD NEWS POLICE

फर्रुखाबाद:(जहानगंज संवाददाता) अभी तो उसके हाथों की मेंहदी का रंग भी फीका नही पड़ा था| घर में खुशियों का माहौल था| नवविवाहिता ना जाने कितने नये जीवन के सपनें सजोये अपने पीहर का घर छोड़कर ससुराल आयी थी| उसे क्या पता था जिसके साथ वह सात जन्मों तक साथ निभानें की कसमें खा रही है वह सप्ताह भर ही उसके साथ रहेगा| आखिर विवाहिता के पति नें फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली| घर पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा|
मामला थाना क्षेत्र के ग्राम वर्ना बुजुर्ग गाँव है| बीते 23 मई को ही सोबरन सिंह के 24 वर्षीय पुत्र राम यादव का विवाह जनपद कन्नौज के जसोदा चिमरापुर निवासी संध्या के साथ हुआ था| घर में सकुशल सब चल रहा था| विवाह की विदा के बाद संघ्या बीते दो दिन पूर्व ही अपने पीहर के घर से ससुराल आयी थी| सोमवार सुबह लगभग 7 बजे उसका पति राम खेत में पानी लगानें गया था|  दोपहर लगभग 11:30 बजे राम का छोटा भाई श्याम खेत में खाना देनें गया, तो उसका शव ग्राम गढिया निवासी हरिओम के मक्के के खेत में खड़े  शीशम के पेंड पर फांसी पर झूलता हुआ मिला| जिसकी सूचना श्याम नें आकर परिजनों को दी| जिससे कोहराम मच गया| मृतका की माँ गंगादेवी, पत्नी संध्या आदि परिजन मौके पर आ गये| उनका रो-रो कर बुरा हाल हो गया| मृतक के पिता सोबरन सिंह नें घटना की सूचनाथाना पुलिस को दी|
सूचना मिलने पर सीओ मोहम्मदाबाद सोहराब आलम, कार्यवाहक थानाध्यक्ष उदयवीर फोर्स के साथ मौके पर आ गये| उन्होंने जाँच पड़ताल की| पुलिस नें शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया|