चीनी मिल के निर्माणाधीन गोदाम को एक माह में पूर्ण करनें के निर्देश

FARRUKHABAD NEWS

फर्रुखाबाद:(कायमगंज संवाददाता) सोमवार को जिलाधिकारी नें चीनी मिल के निर्माणाधीन गोदाम का निरीक्षण किया | उन्होंने आगामी एक माह में निर्माणकार्य पूर्ण करने के निर्देश दिये|
जिलाधिकारी संजय कुमार सिंह, अपर जिलाधिकारी सुभाष चंद्र प्रजापति नें चीनी मिल कायमगंज का निरीक्षण किया। जिलाधिकारी के आनें से चीनी मिल के अधिकारियों में हड़कम्प मच गया| डीएम नें चीनी मिल के प्रधान प्रबन्धक से जानकारी ली| प्रधान प्रबन्धक किशन लाल नें डीएम को बताया की चीनी मिल में 5000 कुंटल की क्षमता का निर्माणाधीन गोदाम का निर्माण कार्य चल रहा है| जिलाधीश नें आगामी एक माह में निर्माण कार्य पूर्ण करनें के निर्देश दिये|