युवती से छेड़छाड़ का विरोध करनें पर भाई के गोली मारी, आरोपियों पर डबल एफआईआर

CRIME FARRUKHABAD NEWS POLICE जिला प्रशासन

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) घर पर किये गये पथराव की शिकायत पुलिस से करनें से खफा दबंगो केहौसले इतने बुलंद हो गये कि उन्होंने पहले शिकायत कर्ता के घर जमकर पथराव और फायरिंग की| जब इसकी शिकायत पुलिस से की गयी तो दबंगो नें पुलिस को खुली चुनौती देते हुए युवक को घर से खीचकर गोली मार दी| पुलिस नें घायल के ताऊ और घायल की माँ की तरफ से आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है|
दरअसल मामला कोतवाली फतेहगढ़ क्षेत्र के मछली टोला निवासी फूलादेवी पत्नी रामबाबू यादव नें पुलिस को बताया कि आरोपी मनु व संजू पुत्र अशोक कुमार निवासी मख्खन वाली गली फतेहगढ़ आगे दिन उसकी पुत्री से अश्लीलता करते थे| जिसकी शिकायत जब थाने की तो आरोपियों नें घर पर आकर उसकी पुत्री के साथ फिर अभद्रता की| जब इसका उसके जेठ ओमप्रकाश यादव नें विरोध किया तो आरोपियों नें उनको धमकाया| जिसके चलते बीती रात लगभग 10:45 बजे घर पर फिर आ धमकें और फूलादेवी के पुत्र प्रदीप उर्फ मल्लू को बाहर बुलाया जब मल्लू बाहर निकला तो दोनों आरोपियों के साथ एक अज्ञात उसे लेकर गली के बाहर लेकर गये और मनु और संजू नें तमंचे से मल्लू के गोली मार दी| घटना के सम्बन्ध में आरोपियों के खिलाफ धारा 354, 307, 306 के तहत मुकदमा दर्ज किया है| घायल को लोहिया अस्पताल में भर्ती किया गया|
घायल के ताऊ की तहरीर पर भी आरोपियों पर मुकदमा दर्ज
घायल प्रदीप उर्फ मल्लू के ताऊ ओमप्रकाश यादव की तहरीर पर भी आरोपियों पर घर पर पथराव करनें और फायरींग करनें के मामले में मनु व संजू के साथ ही 8-10 अज्ञात के खिलाफ धारा 147, 148, 149, 323, 336    मुकदमा दर्ज कराया| दोनों मुकदमों की विवेचना उपनिरीक्षक दिनेश कुमार को दी गयी है|
सीओ नितेश कुमार नें बताया कि मुकदमा दर्ज कर लिया गया है| जाँच के साथ ही आरोपियों की गिरफ्तार के लिए तीन टीमें गठित की गयीं हैं| जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी की जायेगी|