सपा सरकार में केवल “साइकिल” वितरण करता था श्रम विभाग

FARRUKHABAD NEWS Politics Politics- Sapaa Politics-BJP सामाजिक

फर्रुखाबाद: योगी सरकार के कैबिनेट मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य नें कहा कि योगी सरकार में योजनाओं का पिटारा मजदूरों के लिए खोला गया है| उन्हें विभिन्य तरह के योजनाओं का लाभ दिया जा रहा है| लेकिन सपा सरकार में श्रम विभाग नें केबल साइकिल का वितरण किया|
नगर में एक शिक्षक सम्मान समारोह में शामिल होनें आये मंत्री नें फतेहगढ़ निरीक्षण भवन में पत्रकारों से वार्ता की| उन्होंने कहा कि उनकी सरकार मजदूरों का पंजीयन तेजी के साथ करा रही है| बीते दस वर्ष में जितना पंजीयन नही हुआ| उतना पंजीयन योगी सरकार में ढाई महीने में कराया गया है| मजदूरों के लिए विभिन्य योजनाओं का संचालन किया जा रहा है| जिसमे लगभग 18 योजनायें चल रही है| पूर्व में भाजपा सरकार बनने के दौरान 32 लाख मजदूरों का पंजीकरण था| लेकिन अब 60 लाख पर पंजीकृत मजदूरों की संख्या पंहुच रही है|
मंत्री नें कहा की वह खुद भी मजदूरों के अड्डे पर विभिन्य जनपदों में जाते है और अधिकारियों के साथ कैम्प लगाकर मजदूरों का पंजीकरण करा रहे है| मजदूर को विभिन्य प्रकार की योजनाओ का लाभ भी मिल रहा है |लेकिन पिछली सपा की सरकार नें केबल श्रम विभाग के द्वारा केबल साइकिल का वितरण किया जाता है| उन्होंने कहा योगी सरकार मजदूर में घर से लेकर बीमारी तक और बेटी के विवाह के साथ ही अन्य शिक्षा के लिए भी वजट दे रही है|