थ्री नॉट थ्री राइफल से लैस ढाई हजार होमगार्ड संभालेंगे चुनाव में मोर्चा

CRIME FARRUKHABAD NEWS जिला प्रशासन

फर्रुखाबाद:(दीपक शुक्ला) पंचायत चुनाव में इस बार डंडा लेकर चलने वाले होमगार्ड के जबान थ्री नॉट थ्री राइफल से लैस होंगे|  जनपद और गैर जनपद से मिलाकर लगभग ढाई हजार जबान चुनाव में मुस्तैद रहेगा|
दरअसल होमगार्ड को अधिकतर डंडे के सहारे डियूटी करते देखा होगा| लेकिन इस बार उनका भी रुतबा पुलिस से कम नही होगा| होमगार्ड के जबान थ्री नॉट थ्री राइफल से लैस होकर पंहुचेंगे| थ्री नॉट थ्री राइफल का प्रशिक्षण प्राप्त होमगार्डों को सुरक्षा ड्यूटी पर लगाया जाएगा|  चुनाव ड्यूटी के बाद राइफल वापस मालखाने में जमा करा दी जाएगी।
जनपद में कुल 775 होमगार्ड के जबान है| चुनाव के दौरान 660 जनपद के होमगार्ड जबानों की डियूटी लगायी जायेगी| इसके साथ ही अन्य जनपद आगरा, जालौन, लखनऊ, फतेहपुर, कन्नौज, अमरोहा आदि जनपदों से होमगार्ड चुनाव डियूटी के लिए  लगभग 1950 आयेंगे|
गैर जनपदों में तीन चरणों में जायेंगे 597 एचजी
हरदोई, कन्नौज, कानपुर देहात में चुनाव प्रथम, द्वितीय व तृतीय चरण में है| लिहाजा 12 अप्रैल से 15 अप्रैल तक हरदोई, 16 अप्रैल से 19 अप्रैल तक कन्नौज , 20 अप्रैल से 26 अप्रैल तक कानपुर देहात में होनें वाले चुनाव को सम्पन करानें के लिए जिले से कुल 597 होमगार्ड जायेंगे| नगर मजिस्ट्रेट नें इन होमगार्डों को ले जाने के लिए सहायक क्षेत्रीय प्रबन्धक उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम फर्रुखाबाद को 15 बसों की व्यवस्था करनें के आदेश दिये है| होमगार्ड चुनाव डियूटी में पुलिस लाइन से रवाना किये जायेंगे|
होमगार्ड जिला कमांडेट शैलेन्द्र प्रताप सिंह नें जेएनआई को बताया कि शासन के आदेश से इस बार होमगार्ड थ्री नॉट थ्री राइफल से लैस होंगे| इसके साथ ही जिले में भी पंचायत चुनाव सकुशल सम्पन्न करानें में होमगार्ड का हमल रोल होगा|