लॉक डाउन में गुटखा बिक्री करने में थोक व्यापारी गिरफ्तार

CRIME FARRUKHABAD NEWS POLICE

फर्रुखाबाद:(नगर प्रतिनिधि) जिला प्रशासन और पुलिस के लाख समझाने के बाद भी गुटखा की बिक्री करते हुए एक थोक गुटखा व्यापारी को पुलिस ने रंगे हाथों दबोच लिया| उसके पास से बड़ी संख्या में प्रतिबंधित गुटखा भी बरामद हुआ है| पुलिस ने व्यापारी को गिरफ्तार कर लिया|
शहर कोतवाली के दारोगा शंकरानंद को सूचना मिली की लिंजीगंज में मोहल्ला नीवा चुअत निवासी व्यापारी भगवान दास पुत्र दयाल दास प्रतिबंधित गुटखा बिक्री कर रहे है| सूचना पर दारोगा ने फ़ोर्स के साथ दबिश दी| उसकी दुकान से 92 पैकेट बरामद हुए|
पुलिस ने व्यापारी को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ 269, 270, 188 व महामारी अधिनियम 1897 /3 के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया|
प्रभारी निरीक्षक वेद प्रकाश पाण्डेय ने बताया कि किसी को भी गुटखा या तम्बाकू बेचने की अनुमति नही है| यदि शिकायत मिलती है तो उसके खिलाफ सख्त कार्यवाही की जायेगी| लिंजीगंज के व्यापारी भगवान दास को भी इसी के चलते गिरफ्तार किया गया है|