समस्याओ का निस्तारण ना होने से धरने पर नलकूप मिस्त्री

FARRUKHABAD NEWS Politics जिला प्रशासन सामाजिक

nalkup-mishraaiफर्रुखाबाद: ट्यूबवेल टेक्निकल इम्पलाइज एसोसिएशन के बैनर तले कर्मचारीयों ने नलकूप कालोनी में धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया| धरना दो दिनों तक चलेगा और उसके बाद सभी लखनऊ में होने वाले प्रदर्शन में शामिल होंगे|

अपनी 11 सूत्रीय मांगो को लेकर धरना दे रहे नलकूप मिस्त्री सरकार के खिलाफ आक्रोशित है| उनका कहना है कि पूर्व में शासन और सरकार के भरोसे के बाद उन्होंने अपना प्रदर्शन पूर्व में बंद कर दिया था| लेंकिन शासन के द्वारा अभी तक उनकी मांगो पर विचार नही किया गया| जिससे उन्होंने पुन: धरना शुरू कर दिया|

वही 16 नवम्बर को संगठन के प्रांतीय महामंत्री रजनेश कुमार माथुर के द्वारा आत्मदाहा करना प्रस्तावित है| जिसको लेकर नलकूप मिस्त्री आक्रोशित है| धरने में अरुण प्रताप सिंह आदेश प्रताप सिंह, अवधेश शुक्ला, शैलेश गुप्ता, अरविन्द कुमार , सुनील कुमार, राकेश चन्द्र, नन्दराम, सत्यवीर सिंह आदि मौजूद रहे|