आदेशों पर ही लग गई आचार संहिता

FARRUKHABAD NEWS Politics जिला प्रशासन सामाजिक

फर्रुखाबाद:(राजेपुर संवाददाता) पंचायत चुनाव के  मद्देनजर चुनाव आचार संहिता लागू हुए बेशक एक सप्ताह हो गया है, लेकिन आज भी राजनीतिक पार्टियों का प्रचार बोर्ड के माध्यम से जगह-जगह पर हो रहा है। जिला निर्वाचन अधिकारी व जिलाधिकारी मानवेन्द्र सिंह नें प्रत्याशियों की बाल पेंटिंग व पोस्टर आदि हटाने के आदेश दिये थे| लेकिन उनके आदेश का पूरी तरह से पालन नही किया गया| जिसके तहत क्षेत्र के दर्जनों जगह आचार संहिता का कानून टूट रहा है|
क्षेत्र में जगह-जगह लगी प्रचार सामग्री प्रशासन की कारगुजारी पर सवाल खड़े कर रही है। विकास खंड क्षेत्र में लगभग दर्जन भर से अधिक स्थानों पर बाल पेंटिग की हुईं है| अधिकारियों नें खम्भों से होर्डिग तो हटवा दिये लेकिन बाल पेंटिंग को अभी तक नही हटाया गया| जिससे आचार संहिता का आदेश प्रभावित हो रहा है| गांवों में अभी तक भी प्रचार सामग्री से दीवारें अटी पड़ी है| अनेक जगह प्रचार सामग्री प्रशासन की कारगुजारी पर सवाल खड़े कर रही है।