16 की जमानत जप्त करा विजय नें रचा था जीत का इतिहास!

FARRUKHABAD NEWS ZILA PANCHAYAT सामाजिक

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) जिला पंचायत सदस्य के पदों पर चुनाव प्रचार तेज है| हर प्रत्याशी अपनी-अपनी सामर्थ के साथ क्षेत्र में प्रचार में तेजी ला रहा है| चुनावी जमीन को उपजाऊ बनाने का प्रयास हो रहा है| हर कोई  अपनी-अपनी जीत को सुनिश्चित करनें की फिरांक में है| पिछले चुनाव में बढ़पुर तृतीय सीट सर्वाधिक चर्चा में थी| जिसमे विजय यादव नें सर्वाधिक मतो से जीत हासिल की थी| जबकि दूसरे दिग्गज प्रत्याशी की जमानत जब्त हो गयी थी|
इस बार बढ़पुर तृतीय सीट पर अनुसूचित जाति महिला के लिए आरक्षित होंने से विजय यादव नें कमालगंज के वार्ड नम्बर 6 से चुनाव लड़नें का फैसला किया| जिससे अब कमालगंज 6 नम्बर सीट भी चर्चा में है|
दरअसल पिछली बार बढ़पुर तृतीय सीट से कुल मतदाता 36295 थे| जिसमे से 24615 मत पड़े थे| 1384 मत खारिज हुए थे| कुल 23231 विधिमान्य मत पड़े थे| वार्ड में कुल 67.82 प्रतिशत मतदान हुआथा|
कुल 17 उम्मीदवार बढ़पुर तृतीय से चुनावी मैदान में थे| जिसमे से द्र्गपाल बॉबी दूसरे नम्बर पर रहे उन्हें 4196 मत मिले और उनके साथ सभी 16 प्रत्याशियों की जमानत जब्त हो गयी थी| वहीं विजय को 7126 मत मिले और जीत का ताज विजय के सिर सजा था|
इस बार फिर जिला पंचायत का चुनावी बिगुल फूंक चुका है| विजय यादव कमालगंज के वार्ड नम्बर 6 से दावेदारी कर रहें है| कमालगंज षष्टम में 2015 के चुनाव में कुल 31018 मतदाता था| जिसमे से 20089 लोगों नें मतदान किया था| 1527 मत खारिज हुए थे| जबकि 18562 मत मान्य हुए थे| 64.77 प्रतिशत मतदान हुआ था| विजय नें अपनें समर्थकों के साथ चुनाव प्रचार भी तेज कर दिया|