संदिग्ध हालत में शराब पीनें से सगे भाईयों की हालत बिगड़ी, एक की मौत

CRIME FARRUKHABAD NEWS POLICE

फर्रुखाबाद:(मेरापुर संवाददाता) संदिग्ध हालत में शराब पीने से ग्रामीण की मौत हो गयी| जबकि उसका दूसरा भाई गंभीर रूप में इलाज चल रहा है| पुलिस शराब पीने से मौत की पुष्टि नही कर रही है|
थाना क्षेत्र के ग्राम नगला खरा पिलखना निवासी में मंगलवार शाम  55 वर्षीय झब्बू सिंह व 70 वर्षीय महाराज सिंह की अचानक हालत बिगड़ गई। जिसके बाद परिजनों ने उन्हें निजी नर्सिंग होम में भर्ती किया गया|लेकिन महाराज सिंह बीती रात दुनिया को अलविदा कह गये|  को अलग- अलग नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया। बुधवार देर रात महाराज सिंह की मौत हो गई। जानकारी होनें सीओ राजवीर सिंह व एसडीएम ने जाँच पड़ताल की|

पुलिस नें शव का पोस्टमार्टम कराया| पोस्टमार्टम डॉ० सुमित शाक्य नें किया| सूत्रों की मानें तो मौत का कारण हदयगति रुकना बताया गया है|
एसपी अशोक कुमार मीणा ने बताया कि दोनों सांस रोग से पीड़ित हैं। इसी के चलते महाराज सिंह की मौत हो गयी| शराब पीने से मौत की बात मिथ्या है |