संदिग्ध हालत में फांसी पर झूलती मिली विवाहिता, हत्या का आरोप

CRIME FARRUKHABAD NEWS POLICE

फर्रुखाबाद:(कमालगंज संवाददाता) गुरूवार सुबह महिला का शव उसके घर के निकट फांसी पर झूलता मिला| परिजनों नें हत्या कर शव फांसी पर लटका देनें का आरोप लगाया|
थाना क्षेत्र के ग्राम फतेहपुर राव साहब निवासी 45 वर्षीय मार्ग श्री पत्नी राम निवास अपने परिवार के साथ गाँव के ही निकट अपने नलकूप में रह रही थी| उसका शव नलकूप के निकट ही खड़े एक कटहल के पेंड पर झूलता मिला| जिससे सनसनी फैल गयी| महिला का शव फांसी पर लटका होनें की सूचना पुलिस को दी गयी| जिसके बाद सीओ अजेय शर्मा, थानाध्यक्ष अजय नरायण सिंह आदि फोर्स के साथ मौके पर आ गये| मृतका के पुत्र हरिओम नें बताया कि उसकी माँ मार्ग श्री घर पर बीती रात 10 बजे तक थी लेकिन रात में किसी समय घटना हुई| परिजनों नें गाँव के ही कुछ लोगों पर हत्या कर शव लटका देंने का आरोप लगाया है| लेकिन पुलिस फिलहाल मामले को आत्महत्या बता रही है| दारोगा संजय यादव नें शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया|
मृतका का एक पुत्र तीन दिन से लापता
मृतका मार्ग श्री का 15 वर्षीय पुत्र गोपाल बीते लगभग तीन दिन से लापता है| उसकी काफी खोजबीन के बाद भी कोई पता नही चला| उसको लेकर भी मार्गश्री तनाव में रहती थी|
सीओ अमृतपुर अजेय शर्मा नें बताया कि प्रथम द्रष्टया महिला नें फांसी ही लगायी है| फिर भी शव का पोस्टमार्टम कराया गया है| पोस्टमार्टम रिपोर्ट आनें के बाद आगे की कार्यवाही होगी|