पुलिस पर फायरिंग व पथराव करनें में पूर्व प्रधान सहित दो गिरफ्तार

CRIME FARRUKHABAD NEWS POLICE

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) झगड़े की सूचना मिलने पर गयी पुलिस पर फायरिंग करनें के आरोप में पुलिस नें पूर्व प्रधान सहित दो को लाइसेंसी बंदूक सहित गिरफ्तार कर लिया| दस के खिलाफ मुकदमा भी दर्ज किया गया है|
थाना क्षेत्र के ग्राम दारापुर में पुलिस को झगड़ें की सूचना मिली| जिस पर सिपाही धर्मवीर सिंह नें थाने में दर्ज कराये गये मुकदमें में कहा कि वह गस्त पर थे| तभी अचानक दारापुर विजय सिंह पुत्र जगदीश सिंह, दूसरे पक्ष से राजकुमार पुत्र बाबू सिंह राठौर, रवि प्रताप पुत्र राजकुमार व कल्लू उर्फ देवेन्द्र सिंह पुत्र सरनाम सिंह व रामसिंह पुत्र नाजिर सिंह व 4-5 अज्ञात लोग पुरानी रंजिश के चलते एक दूसरे पर फायर कर रहे थे| जब पुलिस कर्मियों नें उन्हें ललकारा तो दोनों पक्षों नें पुलिस पर फायरिंग व पथराव कर दिया| पुलिस नें आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया|
इसके बाद दारोगा गोपाल तिवारी व दारोगा संजय मौर्य नें आरोपी विजय सिंह व पूर्व प्रधान राजकुमार को एक लाइसेंसी बंदूक सहित गिरफ्तार कर लिया|