आत्म विश्वास के साथ आगे बढ़कर महिलाएं लें बराबरी का हक

FARRUKHABAD NEWS जिला प्रशासन सामाजिक

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर जिले में महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान और स्वालम्बन के लिए विशेष कार्यक्रमों का आयोजन किया गया| जीजीआईसी फतेहगढ़ में जिलाधिकारी मानवेन्द्र सिंह व विधायक भोजपुर नागेन्द्र राठौर नें कार्यक्रम का दीप प्रज्वलन के साथ शुभारम्भ किया|
कार्यक्रम में महिलाओं को सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी, सुरक्षा के दृष्टिगत कानूनी जानकारी आदि दी गयी| छात्राओं नें पूरी भव्यता के साथ प्रस्तुतिकरण दिया| जिसके बाद जिलाधिकारी नें कहा कि महिलाए आत्म विश्वास के साथ आगे बढ़कर अपनी बात रखें| समाज में बराबरी का हक लें| अपनी बात कहनें के लिए किसी पुरुष का सहारा ना लें| उन्होंने कहा कि महिलायें आज पूरी तरह से सशक्त और आत्मनिर्भर बन रहीं है|
ग्राम करथिया की अंजली, प्रधानाचार्य एवं सिटी गर्ल्स व रखा बालिका इंटर कालेज की छात्राओं के साथ ही 15 सांकेतिक अधिकारी छात्राओं, आंगनबाड़ी, मार्शल आर्ट, प्रशिक्षण पूर्ण कर चुकी बालिकाओं को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया|  सदर विधायक मेजर सुनील दत्त द्विवेदी, मुख्य विकास अधिकारी एम अरुन्मोली, एसपी अशोक कुमार मीणा, सीएमओ डॉ० वंदना सिंह, भाजपा नेत्री डॉ० रजनी सरीन, डीडीओ दुर्गा दत्त शुक्ला, डीपीओ भारत प्रसाद आदि रहे|
गौरी बनी एक दिन की प्रधानाचार्य
राजेपुर संवाददाता: प्राथमिक विद्यालय कुसमापुर के इंचार्ज प्रधानाचार्य शिवम दीक्षित नें महिला दिवस के अवसर पर छात्रा गौरी को एक दिन का प्रधानाचार्य व अंशिका व नेहा कुशवाह को एक दिन का अध्यापक बनाया गया| मुख्य अतिथि जिला समन्वयक बालिका शिक्षा नागेन्द्र सिंह रहे| उन्होंने मेंधावी छात्राओं और उत्कर्ष कार्य करनें वाली एबीवीपी ने महिलाओं को सम्मानित किया| 
एबीवीपी की तरफ से शहर के एनएकेपी डिग्री कालेज में महिला दिवस पर छात्रा सम्मेलन का आयोजन किया गया| जिसमे मुख्य अतिथि डॉ० रजनी सरीन रहीं| उन्होंने कहा कि आज की नारी निर्भर नही है| वह हर मामले में में आत्मनिर्भर है| विशिष्ट अतिथि अल्का सिंह नें कहा कि महिलायें आज हर क्षेत्र में अपनी पहचान बना रहीं हैं|
प्रधानाचार्य शशि करण, नगर अध्यक्ष डॉ० पारुल मिश्रा, जिला संयोजक शिवम कुशवाह, राशि अग्रवाल, प्रन्जुल तिवारी, कल्पना त्रिवेदी आदि रहे|
थाने में मिशन शक्ति के तहत किया गया महिलाओं को जागरूक
राजेपुर संवाददाता: थाना राजेपुर में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस थाने में महिला सुरक्षा समिति गठित की गई है| महिला अधिकारी नीतू ने महिलाओं को बताया कि आंगनबाड़ी, आशा  महिला उत्पीड़न की शिकायत 112 नंबर पर कर सकती हैं नाम गोपनीय रखा जाएगा| गांव-गांव महिलाओं का समूह बनाया जाएगा|  शिक्षित सम्मानित महिला इस समूह में रहेगीं|  राजेपुर थानाध्यक्ष देवेंद्र गंगवार,एसआई सुबोध यादव आदि रहे|
रेडआर्मी नें भी महिलाओं का बढ़ाया हौसला
शहर के पल्ला स्थित पूर्व विधायक उर्मिला राजपूत के आवास पर आयोजित किया गया| जिसमे महिलाओं के सम्मान का हौसला बढ़ाया गया|चमन शुक्ला, शकुन्तला शाक्य, रजिया बेगम, हिना गुप्ता आदि रहे|
ब्राह्मण समाज जन सेवा समिति नें भी बढ़ाया महिलाओं का आत्मबल 
ब्राह्मण समाज जन सेवा समिति (ब्राह्मण महासंघ)की तरफ से अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर संगठन की महिला जिलाध्यक्ष प्रीति तिवारी के आवास पर एक बैठक का आयोजन हुआ। जिसमे महिलाओं में आत्मबल को बढ़ानें पर विचार रखे गये| अध्यक्ष नारायण दत्त द्विवेदी, संरक्षक रामजी वाजपेयी, महिला जिलाध्यक्ष प्रीति तिवारी, निवेदता अवस्थी, ममता,सोनम,दीप्ति तिवारी आदि रहे|