अभिलेख ना दिखाने में नलकूप खंड का स्टोर सीज

FARRUKHABAD NEWS जिला प्रशासन सामाजिक

फर्रुखाबाद:(ब्यूरो) नलकूप खंड में चल रही बड़ी घपलेबाजी की भनक लगते ही निरीक्षण करने पंहुचे मुख्य विकास अधिकारी नें कोई अभिलेख ना दिखाने से खफा होकर स्टोर कक्ष सीज कर दिया| फ़िलहाल जाँच अभी जारी है|
सीडीओ डॉ० राजेन्द्र पैंसिया गुरुवार दोपहर बड़ा बेबर रोड स्थित अधिशाषी अभियंता नलकूप खंड के कार्यालय में पंहुचे| उन्होंने स्टोर रूम को देखा और उसके इंचार्ज अवर अभियंता रूप सिंह को तलब किया| लेकिन वह मौके से खिसक गये|
अन्य कर्मियों ने जब अभिलेख दिखाये तो वह संतुष्ट नही दिखे| खफा होकर उन्होंने स्टोर रूम को सीज करा दिया| इसके बाद उन्होंने उसकी उपस्थिति देखी| जिस पर  उन्हें चतुर्थ श्रेणी कर्मी
सरिता सिंह व सर्वेयर शैलेन्द्र सिंह आदि उन्हें अनुपस्थित नही मिले| अधिशाषी अभियंता रणधीर सिंह भी कही मीटिग में गये थे| उन्होंने गायब लोगों से जबाब तलब करने के निर्देश दिये| उन्होंने सीडीओ आदि को जाँच रिपोर्ट दो दिन के भीतर देनें के निर्देश दिये|
मलाईदार पद से तबादले के बाद भी नही हट रहे जेई
अवर अभियंता रूप किशोर कई वर्षों से नलकूप के स्टोर इंचार्ज के पद डटे है| उनके कई बार तबादले भी हुए लेकिन उन्हें कोई हटा भी नही पाया| सूत्रों के अनुसार वर्तमान में भी जेई रूप किशोर का तबादला हो गया है| इसके बाद भी वह अपनी कुर्सी से नही हट रहे है|
करोड़ों का आता है वजट जाता कहा इसकी जाँच की जरूरत
जनपद में लगभग 325 नलकूप संचालित बताये जा रहे है| प्रति नलकूप प्रतिवर्ष 38 हजार रूपये देखरेख के लिए आता है| सूत्रों की माने की इसमे ही करोड़ों का घपले का शक जताया जा रहा है| इस तरफ जिला प्रशासन का ध्यान अभी आकर्षित नही हुआ है|