खास खबर: शर्तो के साथ सुधांशु दत्त का पर्चा वापस

FARRUKHABAD NEWS PALIKA CHUNAV Politics Politics-BJP

फर्रुखाबाद: बीजेपी से सदर विधायक मेजर सुनील दत्त द्विवेदी के बड़े चचेरे भाई पूर्व सभासद सुधांशु दत्त द्विएवेदी ने अपना पर्चा आखिर कुछ शर्तो के साथ वापस ले लिया|

शहर के किंराना बाजार स्थित राजन अवस्थी के प्रतिष्ठान पर जिला प्रभारी श्रीकान्त पाठक के साथ सुधाशुं दत्त की कार्यकर्ताओ के साथ वार्ता हुई| जिसके बाद उन्होंने शर्तो पर अपना पर्चा वापस ले लिया| जेएनआई को सुधांशु ने बताया कि वह पार्टी के पुराने कार्यकर्ता है| उन्होंने हमेशा बीजेपी के लिये कार्य किया| लेकिन पार्टी ने उन्हें सम्मान जनक पद नही दिया| उन्होंने बताया कि उन्होंने श्रीकान्त पाठक के सामने इस शर्त पर पर्चा वापस लिया है कि बीजेपी जिलाध्यक्ष सत्यपाल सिंह को हटाया जाये| उन्होंने आरोप लगाया की वह दिन में कमल खिलाते है और रात में साइकिल चलाते है| इसके साथ ही उन्हें पार्टी में कोई सम्मान जनक पद मिले| पार्टी उनकी सेवाओं को देखते हुये विशेष निर्णय ले| पर्चा वापस करने के लिये सुधांशु के प्रस्तावक विनोद पुत्र ईश्वर दयाल के साथ खुद श्रीकान्त पाठक व दिलीप भारद्वाज गये|

माना जा रहा है की सुधांशु का पर्चा वापस होने से बीजेपी नगर पालिका फर्रुखाबाद की अध्यक्ष पद की प्रत्याशी मिथलेश अग्रवाल को काफी राहत मिलेगी|