डीएम के आदेश पर इज्जत घरों की हुई जाँच, मुकदमा दर्ज करनें में परहेज

FARRUKHABAD NEWS जिला प्रशासन सामाजिक

फर्रुखाबाद:(राजेपुर संवाददाता) जिलाधिकारी मानवेन्द्र सिंह नें निरीक्षण के दौरान शौचालय निर्माण में गोलमाल पकड़ा था| जिसमे उन्होंने मुकदमा दर्ज करनें के निर्देश दिये थे| इसके कई दिनों बाद भी मुकदमा दर्ज नही की किया जा सका| अधिकारी मामले में लीपापोती का सीमेंट चिपकाने में लग गये हैं|
दरअसल बीते 17 फरवरी को डीएम मानवेन्द्र सिंह नें ग्राम दौलतपुर चकई का निरीक्षण किया था| जिसमे उन्हें गाँव के शौचालयों में बड़ा घपला नजर आया था| जिस पर डीएम सख्त हो गये थे| उन्होंने प्रधान के खिलाफ मुकदमा दर्ज करनें के निर्देश दिये थे| लेकिन उसके बाद भी अभी तक मुकदमा दर्ज नही हो सका|
डीएम के आदेश पर खंड विकास अधिकारी श्रीप्रकाश उपाध्यय नें गाँव में आकर जाँच की| उन्होंने नें कुल 16 शौचालय देखे| जिसमे से उन्हें तीन शौचालय मानक अनिरूप मिले| इसके साथ 13 शौचालयों में केबल एक गड्डे बनाये गये थे| दो आवासों में प्लास्टर टूटा होंनें पर उसे ठीक कराने के निर्देश दिये| बीडीओ राजेपुर श्री प्रकाश उपाध्याय ने बताया कि प्रधान को निर्देश दिया गया है कि 15 दिन के अंदर शौचालय का  निर्माण जल्द करायें नहीं तो रिकवरी की जाएगी| बीडीओ ने बताया कि जिलाधिकारी को रिपोर्ट भेजी जाएगी| उसके बाद अग्रिम निर्णय लिया जायेगा|