विनय कटियार बोले, चीन के दलाल हैं राहुल गाँधी

FARRUKHABAD NEWS Politics Politics-BJP

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) माघ मेला रामनगरिया में आये दिन कोई ना कोई बड़ा चेहरा आकर माँ गंगा के जल का आचमन कर रहा है| जिससे मेले के माहौल में चार चाँद लग रहें हैं| मंगलवार को भाजपा के वरिष्‍ठ नेता और फायरब्रांड वक्‍ता विनय कटियार नें भी एक कार्यक्रम में भाग लिया और सीधे-सीधे कांग्रेस पर हमला बोल दिया|
कार्यक्रम में हिस्सा लेंने के बाद विनय कटियार नें कहा कि किसानों का आंदोलन कांग्रेस के द्वारा प्रायोजित किया हुआ है| कांग्रेस ही इसे आगे बढ़ा रही है| उन्होंने कहा की पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह आंदोलन को फाइनेंस कर रहें है| किसानों को जब तक धरने पर बैठना हैं तब तक बैठें|
उन्होंने कहा कि राहुल गाँधी चीन के दलाल है| वो जब चीन से पैसे ले सकतें है तो कुछ भी कर सकतें हैं| उनके ऊपर दलाली करने के आरोप में कार्यवाही होनीं चाहिए| उन्होंने पेट्रोल महंगे होनें के विषय में जबाब दिया कि जहाँ से तेज खरीद होती है वहां तेल की कीमत बढ़ गयी है| जब तेल अधिक दाम में क्रय किया जायेगा तो उसका मंहगा होगा ही|
उन्होंने सीएए का समर्थन किया| कहा कि सीएए  देश के हित में है| कांग्रेस, सपा कितना भी महापंचायत करलें| लेकिन कोई फर्क नही पड़ता है| भाजपा को कोई दिक्कत नही है|
सांसद मुकेश राजपूत, सदर विधायक मेजर सुनील दत्त द्विवेदी, जिलाधिकारी मानवेन्द्र सिंह आदि रहे|