अवन्तीबाई विचार मंच की कार्यकारणी घोषित

FARRUKHABAD NEWS सामाजिक

DHIRENDRफर्रुखाबाद: वीरांगना अवन्तीबाई विचार मंच के तले आयोजित हुई बैठक में संगठन की कार्यकारणी की घोषणा की गयी| इसके साथ ही अवन्तीबाई का जन्मदिन धूमधाम से मनाये जाने पर भी रणनीति तैयार की गयी|

नेहरु रोड स्थित एक अस्पताल के हाल में आयोजित की गयी बैठक में महामंत्री धीरेन्द्र वर्मा ने कहा की अवन्तीबाई के जन्मदिन को धूम -धाम से मनाये जाने की तैयारी तेज की गयी है| वही समाज में अच्छा उदहारण पेश करने वाली एक महिला को अवन्तीबाई महिला पुरुस्कार से सम्मानित किया जायेगा| इसके साथ ही साथ जल्द संगठन की सदस्यता भी शुरू की जायेगी|

इस अवसर पर रामबाबू राजपूत, सतेन्द्र सिंह वर्मा, रितेश वर्मा, उमेश राजपूत, राघवेन्द्र सिंह राजपूत, अमित वर्मा, विश्राम सिंह आदि मौजूद रहे|