राज्य कर्मचारी महासंघ नें अधिशाषी अभियंता के खिलाफ खोला मोर्चा

FARRUKHABAD NEWS जिला प्रशासन सामाजिक

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) उत्तर-प्रदेश राज्य कर्मचारी महासंघ नें अधिशाषी अभियंता के खिलाफ मोर्चा खोल कर प्रदर्शन किया| इसके साथ ही आगे की रणनीति पर मंत्रणा की|
संगठन की जिलाध्यक्ष दीपिका त्रिपाठी के नेतृत्व में कर्मचारी एकत्रित हुए| जिसमे नलकूप और सिचाई खंड के पदाधिकारियों के साथ ही जनपद  स्तरीय पदाधिकारी प्रस्तावित सभा में शामिल हुए| जिसमे बताया गया कि नलकूप खंड फर्रुखाबाद के अधिशाषी अभियंता ओमप्रकाश आये दिन कर्मचारियों से असंसदीय भाषा का प्रयोग करते है| अमर्यादित आचरण करते हैं| जिससे कर्मचारियों में रोष है| संगठन नें अधिशाषी अभियंता को एक सप्ताह का समय कर्मचारियों की समस्याओं के निस्तारण के लिए दिये हैं| समयावधि में समस्याओं का निस्तारण ना होनें पर आगे कार्यवाही करनें को बाध्य होंगे|  संचालन महामंत्री प्रमोद दीक्षित नें किया| राकेश सारस्वत, सुदेश दुबे, सत्यवीर सिंह, विजय सिंह आदि रहे|