बसपा की जिला कमेटी का गठन कर संगठन को धार देनें के प्रयास

FARRUKHABAD NEWS Politics Politics-BSP

फर्रुखाबाद:(नगर प्रतिनिधि) जिले में कमजोर पड़ रही बसपा को नई ऊर्जा देनें के लिए संगठन विस्तार कर जिला कमेटी का गठन नव मनोनीत जिलाध्यक्ष नें कर दिया|
जिलाध्यक्ष नगेन्द्र पाल सिंह जाटव नें जिला कमेटी में रजत त्रिपाठी, निर्देश शाक्य, विमल वेगी, अरुण कश्यप को जिला उपाध्यक्ष, जितेन्द्र गंगवार, विनोद गौतम, धर्मेश कुमार, अब्दुल रहमान व सर्वेश भारती को जिला सचिव, प्रेम सिंह गौतम को कायमगंज, ऋषि वाल्मीकि अमृतपुर, अश्वनी गौतम सदर आशीष कठेरिया भोजपुर के विधानसभा अध्यक्ष बनाये गये| नगर अध्यक्ष के रूप में कंपिल में राज पाल कठेरिया, शमसाबाद शिव कुमार कुशवाह, कायमगंज दुर्गेश कनौजिया, कमालगंज में राकेश खन्ना दिवाकर व मोहम्मदाबाद में संजय सिंधानिया दिवाकर की ताज पोशी हुई है| मनोनीत पदाधिकारियों को संगठन को धार देंनें की जिम्मेदारी दी गयी है|