दुखद: ननिहाल आये मासूम भाई-बहन की कूलर के करंट से दर्दनाक मौत

ACCIDENT CRIME FARRUKHABAD NEWS POLICE

फर्रुखाबाद:(कमालगंज प्रतिनिधि) बीते रक्षाबंधन को अपनी माँ के साथ ननिहाल आये सैनिक के मासूम पुत्र और पुत्री की कूलर में आये बिजली के करंट से मौत हो गयी| यह दर्दनाक हादसा जिसने भी सुना वह सन्न रह गया|
थाना राजेपुर क्षेत्र के ग्राम सलेमपुर कूढा निवासी देवेन्द्र सिंह सेना में तैनात हैं| वर्तमान में उनकी तैनाती हैदराबाद में है| बीते रक्षाबंधन में उनकी पत्नी हेमा सिंह अपने 4 वर्षीय पुत्र हार्दिक और 3 वर्षीय पुत्री रितिका के साथ कमालगंज के ग्राम देवराम गढिया मायके आयी थी| तब से हेमा बच्चों के साथ मायके में ही थी|  बीती रात 8 बजे घर के बरामदे में रखे कूलर को दोनों भाई-बहनों नें खेल-खेल में पकड़ लिया| जिससे उनके जोरदार करंट लग गया| परिजनों में कोहराम मच गया| परिजन उन्हें इलाज के लिए कमालगंज लेकर गये लेकिन उन्हें मृत घोषित कर दिया गया|
देवेन्द्र के दो ही संतानें थी| जिनकी मौत हो जाने से उनके ऊपर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा| देखने और सुनने वालों के भी आँखों में आंसू आ गये |
घटना के बाद परिजन शव लेकर अपने गाँव चले गये| उनका रो-रो कर बुरा हाल है|