प्रसपा जिलाध्यक्ष ने सपा सुप्रीमो के खिलाफ किया प्रदर्शन

CRIME FARRUKHABAD NEWS POLICE

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) प्रगतिशील समाजवादी पार्टी लोहिया के जिलाध्यक्ष अनस सिद्दीकी नें सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव के खिलाफ प्रदर्शन किया|
फतेहगढ़ में शुक्रवार की नमाज के बाद प्रसपा जिलाध्यक्ष अनस सिद्दीकी नें अपने एक दर्जन समर्थकों के साथ प्रदर्शन कर सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव का विरोध किया| जिलाध्यक्ष नें कहा कि जिस व्यक्ति ने पूरा जीवन सपा को दे दिया| लेकिन जब वह जेल में चले गये तो सपा सुप्रीमों अखिलेश यादव नें उनकी मदद नही की| जबकि प्रसपा सुप्रीमो शिवपाल सिंह यादव तीन बार उनसे जेल में मुलाकात कर चुके हैं| इस दौरान मोहतशीम, फैसल खां, इमरान खान आदि रहे|