विशालकाय अजगर निकलने से मचा हड़कंप

FARRUKHABAD NEWS जिला प्रशासन सामाजिक

फर्रुखाबाद:(कमालगंज संवाददाता) सड़क किनारे अजगर मिलने से ग्रामीणों में भगदड़ मच गयी| जिसके बाद पुलिस और वन विभाग की टीम नें अजगर को पकड़ लिया| वन विभाग टीम उसे अपने साथ ले गयी|
थाना क्षेत्र के ग्राम उगरापुर मे खण्डहर पडे भटटे मे सड़क के किनारे एक विशालकाय अजगर पड़ा था| अजगर पर ग्रामीणों की नगर पड़ी तो हडकंप मच गया| मौके पर तमाशबीनो की भीड़ लग गयी| ग्रामीणों की सूचना पर थानाध्यक्ष अजय नारायण सिंह फोर्स के साथ मौके पर आ गये| उन्होंने वन विभाग को सूचना दी| जिसके बाद वन दारोगा परशुराम अपनी टीम के साथ मौके पर आ गये| उन्होंने कड़ी मसक्कत के बाद अजगर को पकड़ लिया| टीम उसे बोरे में बंद कर अपने साथ ले गयी| जिसके बाद ग्रामीणों नें राहत की सांस ली|