नगर पालिका ने सड़क पर बिछा रखे मौत के जाल!

FARRUKHABAD NEWS NAGAR PALIKA जिला प्रशासन

फर्रुखाबाद:(नगर संवाददाता) नगर पालिका की लापरवाही कोई नई नही है| किसी भी काम को तब करती है जब उसके कानों में कोई तेजी से आक्रोश से आबाज ना दे| लेकिन अनदेखी उस रास्ते की जो नगर का व्यस्ततम मार्ग है| लेकिन सड़क के बीचों बीच खुला पड़ा नाले का होल किसी भी दिन हादसा कर सकता है| लेकिन पालिका के कान पर जूं तक नही रेंग रही|
दरअसल शहर के नाला मछरटटा से गुदड़ी जाने वाले मार्ग के बीचों-बीच नाले के ऊपर लोहे के जाल बीते कई महीनों से टूटे पड़ें है| जिससे कई अनजान राहगीर चुटहिल हो चुके हैं| स्थानीय लोगों के लिए भी टूटे जाल बड़ा सिरदर्द हैं| लेकिन इसके बाद भी नगर पालिका किसी बड़े  हादसे के इंतजार में अभी तक शायद बैठी है| एस्थानीय लोगों का कहना है कि कई बार अचानक उसमे आवारा मबेशी गिर चुके है| कई राहगीर चुटहिल हो चुके है| लेकिन नगर पालिका इस सड़क की तरफ देखनें का नाम नही ले रही|
अधिशासी अधिकारी नगर पालिका रविन्द्र कुमार के जेएनआई को बताया कि जल्द से जल्द नया मार्ग बनाया जायेगा और जाल भी ठीक होंगे|