प्रदेश में हो रही डराने और नफरत फैलानें की राजनीति: अखिलेश यादव

FARRUKHABAD NEWS Politics Politics- Sapaa

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव नें चल रहे प्रशिक्षण शिविर में भाग लिया और उसके बाद वह मीडिया से मुखातिब हुए| उन्होंने योगी सरकार पर बड़ा हमला बोला| उन्होंने कहा कि भाजपा डराने और नफरत फैलाने का कार्य कर रही है| लेकिन सपा की सरकार बनी तो प्रदेश में विकास की गंगा बहेगी| सरकार बनने के बाद पहला उद्घाटन फर्रुखाबाद में होगा|
फतेहगढ़ के निरीक्षण भवन में अखिलेश यादव नें पत्रकारों को बताया कि भाजपा केबल स्लोगन का प्रचार कर रही है| राजनैतिक मर्यादा और परम्पराओं को बीजेपी से बचाने की जिम्मेदारी सपा की है| भाजपा में झूठ और नफरथ की राजनिति की जा रही है| उससे निपटने के लिए सपा का प्रशिक्षण शिविर जरूरी था| उन्होंने कहा कि सपा किसान आन्दोलन के साथ है| सरकार 26 जनवरी को किसानों की मांग को माने और नया कानून लाये जिससे किसानों की आमदनी दो गुनी हो|
उन्होंने कहा आज भाजपा सरकार की गलत नीतियों के कारण देश की अर्थव्यवस्था डूब गयी है| गंगा साफ नहीं हुईं और उसका पैसा कहा गया, गंदगी भरी पड़ी है| सफाई अभियान का भी पता नही| डिजिटल इंडिया का नारा भी केबल कागजों में है| जबकि सपा सरकार में एक्सप्रेस-वे बना, सडकें बनीं, मंडिया बनी, बौद्ध तीर्थ संकिसा में सड़कें बनी है| कंपिल में भी सपा की सरकार में विकास कराया गया| उन्होंने कहा कि अगली सरकार बनी तो पहला शिलान्यास और उद्घाटन फर्रुखाबाद में होगा| भाजपा डर और नफरत की राजनीति कर रही है| उन्होंने कहा कि कहा कि प्रदेश की योगी सरकार सपा नेताओं और कार्यकर्ताओं पर झूठे मुकदमे लगाकर जेलों में डाल रही है। वहीं प्रदेश के उपमुख्यमंत्री के गम्भीर मुकदमे वापस ले रही है यही नहीं मुख्यमंत्री योगी के भी गम्भीर अपराध के मुकदमे वापस लिए गये हैं।

सरकार बनी तो छपाई और जरदोजी कारोबार का होगा विकास
अखिलेश यादव नें नगर  के अंगूरी बाग में जाकर छपाई कारखानें को देखा| उन्होंने कहा कि जनपद में जरदोजी और छपाई कारोबार का विकास सपा सरकार बनने पर किया जायेगा|  उन्होंने कहा की प्रदेश की कानून व्यवस्था चौपट है| सरकार नें सपा द्वारा शुरू की गयी 100 पुलिस सेवा को 112 कर दिया| लेकिन कानून व्यवस्था की हालत बेहद खराब है| जिसका बदायूँ की घटना ताजा उदाहरण है| सरकार चुपचाप बैठी है| उन्होंने कहा कि हम सभी मास्क लगाकर मुंह बंद किये है और योगी सरकार आँख और कान बंद करके बैठ गयी है| वह जनता का दर्द समझने का कार्य नही कर रही|  उन्होंने कहा कि युवाओं को लैपटॉप जरूरत है और लेकिन योगी जी लैपटॉप चलाना नही जानते इस लिए युवाओं को बाँट नही रहे| जबकि उनके घोषणा पत्र में लैपटॉप दिया गया|
विधान सभा की टिकट कान में कहकर दे दी जायेगी| बाद में घोषणा होगी| लेकिन पार्टी के पदाधिकारियों से विचार विमर्श करनें के बाद यह होगा| उन्होंने कहा कि जो लोगभाजपा के साथ थे तो ठीक थे और वह सपा में आ गये तो अपराधी हो गये| आजम खां पर झूठें मुकदमें दर्ज कराये गये| विधान सभा में गठबंधन सभी छोटे दलों से किया जायेगा| उन्होंने कहा कि आगामी सरकार विकास और खुशहाली सरकार बनेगी| भाजपा की सरकार में जहरीली शराब पी कर संख्या में लोगों की जान गयी और सरकार अपनी आमदनी बढ़ाने के लिए लॉक डाउन में सरकार ने ठेके खोल दिए|
पुराने सपाईयों के घर गये 
अखिलेश यादव नें पूर्व सांसद छोटे सिंह यादव, मुन्नू बाबू, जितेन्द्र यादव, अनार सिंह, विवेक यादव आदि के घर जाकर हालचाल लिये|लेकिन उनके किसी नये व्यक्ति के घर ना जाकर पुराने पदाधिकारियों के घर ना जाने की बात चली तो उन्होंने कहा सपा नयी हवा है-नही सपा है व बड़ों का हाथ युवा का साथ|
पदाधिकारियों नें दिये प्रतीक चिन्ह
निरीक्षण भवन में सपा के निवर्तमान महानगर अध्यक्ष विजय यादव नें उन्हें प्रतीक चिन्ह भेट किया| सुप्रीमों नें उनसे कुछ जानकारी भी ली| राशिद जमाल सिद्दीकी, नबल किशोर, राघव दत्त मिश्रा, सरदार तोषित प्रीत, बंटी यादव, शशांक सक्सेना आदि नें प्रतीक चिन्ह दिये| सयुस के पूर्व जिलाध्यक्ष जीतेंन्द्र यादव की भतीजी अंशिका यादव पुत्री सतेंद्र यादव (पूर्व प्रधान पति सिरौली) नें सपा सुप्रीमो की वर्षों पुरानी तस्वीर दिखायी| जिस पर अखिलेश नें आटोग्राफ दिये|
इस दौरान पूर्व मंत्री सतीश दीक्षित, सर्वेश अंबेडकर, पूर्व सांसद चन्द्रभूषण सिंह मुन्नू बाबू, जिलाध्यक्ष नदीम अहमद फारुखी, पूर्व जिलाध्यक्ष चन्द्रपाल सिंह यादव, सचिन सिंह यादव, सरल दुबे, डॉ० जितेन्द्र यादव, पवन गौतम, उर्मिला राजपूत, अधिवक्ता शिवप्रताप सिंह चीनू आदि रहे|