अखिलेश नें कंपिल के जैन मंदिर और द्रोपदी कुंड का किया दीदार

FARRUKHABAD NEWS Politics Politics- Sapaa

फर्रुखाबाद:(कंपिल/कायमगंज संवाददाता) सपा सुप्रीमो व यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अपने कार्यक्रम के विपरीत कंपिल पंहुच गये| जिसके तहत उन्होंने कंपिल के जैन मंदिर में पूजा अर्च्रना कर द्रोपदी कुंड का दीदार किया| सपाईयों की बड़ी संख्या उनके साथ रही| सोमवार शाम 4 बजे अखिलेश मीडिया से रूबरू होंगे|
पूर्व सीएम अखिलेश यादव के सरकारी कार्यक्रम के तहत उनको लखनऊ से सड़क मार्ग के द्वारा सीधा फतेहगढ़ निरीक्षण भवन जाना था| जिसके चलते दर्जनों सपा नेता दोपहर बाद निरीक्षण भवन के आस-पास एकत्रित होनें लगे| लेकिन अचानक अखिलेश छिबरामऊ से जहानगंज होते हुए बधारनाला पंहुचे और कंपिल की तरफ उनका काफिला कूच कर गया| जिसके बाद वह कंपिल के जैन मंन्दिर पंहुचे| जहाँ उन्होंने मंदिर के व्यस्थापक पुखराज दागा से मन्दिर के बारे में जानकारी ली और मन्दिर की खूबसूरती की तारीफ की| उन्होंने मंदिर के इतिहास के बारे में भी जानकारी ली| इसके बाद अखिलेश नें कंपिल चेयरमैंन उदयपाल की मौजूदगी में मंदिर में आरती की| मंदिर व्यवस्थापक डागा नें उन्हें भगवान विमलनाथ की एक प्रतिमा भेट की| इसके बाद उन्होंने कंपिल के द्रोपदी कुंड को का दीदार किया|  कायमगंज में भी उनका जोरदार स्वागत किया गया|  सपा के मीडिया प्रभारी इलियास मंसूरी नें बताया कि सपा सुप्रीमो निरीक्षण भवन फतेहगढ़ में मीडिया से वार्ता सोमवार शाम 4 बजे करेंगे|
सपा जिलाध्यक्ष नदीम अहमद फारुखी, निवर्तमान महानगर अध्यक्ष विजय यादव सचिन सिंह यादव, राशिद जमाल सिद्दीकी,