देश के किसानों का शोषण कर रही केंद्र सरकार

FARRUKHABAD NEWS Politics Politics-CONG. जिला प्रशासन

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) कांग्रेस पार्टी के संगठन सृजन अभियान में केंद्र और प्रदेश सरकार को कोसा गया और आगामी 2022 के चुनाव में कांग्रेस को जीत दिलानें के लिए कार्यकर्ताओं को संघर्ष करने की सलाह दी गयी|
ग्राम सिरोली की ग्राम सभा नवादा, बरा केशव, न्याय पंचायत पखना ग्राम पंचायत पखना, न्याय पंचायत मेरापुर ग्राम पंचायत मेरापुर में, में बैठक का आयोजन किया गया|
अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सचिव एवं उत्तर प्रदेश प्रभारी रोहित चौधरी ने कहा कि अभी हम न्याय पंचायत स्तर पर इसके बाद ग्राम पंचायत स्तर पर और फिर हम बूथ पर पहुंचेंगे उन्होंने जिले में हो रही न्याय पंचायत स्तर की बैठकों का सारांश लिया| उन्होंने बताया केंद्र सरकार किसानों का शोषण कर रही है उन पर जबरदस्ती काले कानून थोप रही है| उन्होंने कहा कि किसानों का शोषण नहीं होने दिया जाएगा हम किसानों के साथ हैं हम मजदूरों के साथ हैं और हम आम जनमानस से लेकर के सभी वर्गों की लड़ाई लड़ेंगे और उन्होंने कहा कि पंचायत चुनाव से लेकर के 2022 के विधानसभा की चारों सीटों पर हमारा प्रत्याशी दमदार से जीत हासिल करेगा और किसी भी पार्टी के साथ हमारी पार्टी गठबंधन नहीं करेगी |
जिलाध्यक्ष विजय कटियार ने कहा लगभग 50 न्याय पंचायत अध्यक्षों की नियुक्ति कर चुके है जो रह गए हैं उनकी भी जल्द से जल्द पूरा किया जायेगा| उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार जो यह तीन काले कानून लेकर आई है इसका पुरजोर विरोध करते हैं|  जिला प्रभारी विजय मिश्रा, अरविंद अग्निहोत्री, रमेश कठेरिया ने सभा को संबोधित किया| महिला जिला अध्यक्ष अनुपमा शर्मा, राकेश सागर, राजू सोमवंशी, फाजिल खान,  वसिमुज्जमा खां आदि रहे| संचालन पूर्व जिलाध्यक्ष मृत्युंजय शर्मा ने किया|