एक प्रखर वक्ता व कुशल नेता थी सुषमा

FARRUKHABAD NEWS

फर्रुखाबाद: भारतीय जनता पार्टी के नेताओं ने सुषमा स्वराज के निधन पर एक शोक सभा का आयोजन किया| जिसमे उनके राजनैतिक जीवन के साथ निजी जीवन पर भी प्रकाश डाला गया|
नगर क्षेत्र के मोहल्ला सिकत्तरबाग़ स्थित एक विधालय में पूर्व विदेश मंत्री सुषमा स्वराज की श्रद्धांजलि सभा आयोजित हुई। इस श्रद्धांजलि सभा में भाजपा कार्यकर्ताओं ने सुषमा स्वराज के चित्र पर पुष्प अर्पित करके उनको श्रद्धांजलि दी| क्षेत्रीय उपाध्यक्ष सत्यपाल सिंह ने सुषमा स्वराज को श्रद्धांजलि देते हुए कहा सुषमा स्वराज का असमय जाना भारतीय जनता पार्टी ही नहीं पूरे देश में अपूरणीय क्षति है| उन्होंने अपने राजनीतिक जीवन में एक महिला होने के नाते बहुत संघर्ष किया| सुषमा एक प्रखर वक्ता एवं एक कुशल नेता थी| भाजपा जिलाध्यक्ष भूदेव सिंह राजपूत ने कहा वह एक कुशल सांसद थी| अच्छी प्रशासक केंद्रीय मंत्री ओजस्वी वक्ता और पार्टी को आगे बढ़ाने वाली नेता थी|
विधायक मेजर सुनील दत्त द्विवेदी, जिला महामंत्री रूपेश गुप्ता, प्रांशु दत्त द्विवेदी, जिला महामंत्री शैलेंद्र सिंह राठौर नें भी विचार व्यक्त किये| श्रद्धांजलि सभा के अवसर पर 2 मिनट का मौन रखा गया।
नरेंद्र राठौर, अनुराग दुबे, ममता सक्सेना, मीरा सिंह,मदीना बेगम,जिला कोषाध्यक्ष संजीव गुप्ता,राजकुमार वर्मा,हाजी पुत्तन मियां, शिवांग रस्तोगी, मुकुल अग्निहोत्री, सरल त्रिवेदी, संजू शर्मा, रेखा चौहान, अज्जू त्रिवेदी आदि लोग मौजूद रहे|