हाथी से उतर मेरठ की मेयर सुनीता वर्मा पूर्व मंत्री पति के साथ साइकिल पर सबार

Politics Politics- Sapaa Politics-BSP UP NEWS

लखनऊ: बहुजन समाज पार्टी की मुखिया मायावती के 65वें जन्मदिन के अगले दिन उनको बड़ा झटका लगा है। पश्चिमी उत्तर प्रदेश में बसपा के बड़े नेता में शुमार योगेश वर्मा के साथ उनकी पत्नी तथा अन्य कई नेता आज समाजवादी पार्टी में शामिल हो गए। योगेश वर्मा की पत्नी सुनीता वर्मा अभी मेरठ की मेयर हैं।
बहुजन समाज पार्टी की सरकार में मंत्री रहे योगेश वर्मा के साथ बरेली से बसपा के पूर्व विधायक विजयपाल तथा मेरठ की महापौर सुनीता वर्मा ने शनिवार को प्रदेश समाजवादी पार्टी कार्यालय में सपा के मुखिया अखिलेश यादव की मौजूदगी में समाजवादी पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। योगेश वर्मा मेरठ से बसपा से लोकसभा का चुनाव भी लड़े थे। योगश वर्मा को पश्चिमी उत्तर प्रदेश में दलित बिरादरी में बड़ी पैठ रखने वाला नेता माना जाता है। इनके साथ ही पूर्व मंत्री अवधेश वर्मा तथा पूर्व विधायक विजय यादव ने भी समाजवादी पार्टी में अपनी वापसी की है। समाजवादी पार्टी के कार्यालय में आज बड़े दिग्गज एकत्र थे। करीब 400 समर्थकों के साथ सुनीता वर्मा व योगेश वर्मा ने समाजवादी पार्टी की सदस्यता ली। इनमें मेरठ के सात पार्षद भी हैं। गोरखपुर के आर एस एस के प्रचारक रहे विनीत शुक्ला भी अपने समर्थकों के साथ समाजवादी पार्टी में शामिल हुए हैं।
अखिलेश यादव ने विधान परिषद चुनाव से पहले बसपा में बड़ी सेंध लगाई है। अखिलेश यादव ने कहा कि समाजवादी पार्टी में लगातार बड़ी संख्या में लोग शामिल हो रहे है। आज की संख्या तो ऐतिहासिक है। हम पूर्व विधायक मेरठ योगेश वर्मा का स्वागत करते हैं। पूर्व विधायक विजय पाल सिंह, पूर्व मंत्री अवधेश वर्मा, पूर्व विधायक विजय यादव,पूर्व सांसद लखीमपुर दाउद अहमद के साथ भाजपा के पूर्व विधायक राम भारती का भी स्वागत करता हूं। आज इतनी बड़ी संख्या में दिग्गजों के शामिल होने से हम सभी समाजवादियों का मनोबल बढ़ा है।